सुबह की शुरुआत करें पानी में भीगी किशमिश के साथ, जानें इसके लाभ ?

by Darshana Bhawsar
raisin

बुढा कोई नहीं होना चाहता और इसके कई कारण है क्योंकि बुढ़ापे में व्यक्ति की तकलीफें कई गुना बढ़ जाती हैं इसलिए लोग बूढ़े होने से डरते हैं। लेकिन अगर आप अपना अभी से ध्यान रखेंगे तो बुढ़ापे में आपको कोई तकलीफ नहीं होगी, कोई परेशानी नहीं होगी। यहाँ हम बात करने वाले हैं पानी में भिगोकर रोज सुबह खाएं 10 किशमिश, मिलेगी खूब ताकत और थम जाएगा बुढ़ापा। जी हाँ ऐसा होना संभव है।

raisin

मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

पानी में भिगोकर रोज सुबह खाएं 10 किशमिश, मिलेगी खूब ताकत थम जाएगा बुढ़ापा:

अब आपके दिमाग में एक प्रश्न बार-बार आ रहा होगा कि क्या वाकई में किशमिश से ऐसा होना संभव है। तो जी हाँ किशमिश में बहुत से गुण पाए जाते हैं। जिनसे सेहत उम्दा रहती है और कई बीमारियाँ भी दूर होती हैं तो चलिए जानते हैं किशमिश के फायदे।

जानें दिनभर में कितना नमक सेहत को नहीं पहुंचाएगा नुकसान

किशमिश के फायदे:

  1. इसमें 50 एमजी कैलिशियम होता है जिससे दांत और हड्डियाँ महबूत रहती हैं।
  2. इससे एनीमिया से भी छुटकारा पाया जाता है।
  3. ह्रदय के लिए फायदेमंद होती है किशमिश।
  4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है किशमिश।
  5. पाचन शक्ति को मजबूत करती  है किशमिश।
  6. नींद में सहायक है किशमिश।
  7. इम्युनिटी को भी किशमिश बढाती है।
  8. उर्जा बढाती है किशमिश।

शरीर में क्यों फैलता है कैंसर?

तो इतने सारे फायदे हैं किशमिश के, वैसे इससे भी कई ज्यादा फायदे हैं। लेकिन सही मात्रा में और सही तरीके से किशमिश का सेवन करना होता है। ऐसा नहीं कि कितनी भी और कभी भी आप किशमिश खाएं। इसके सेवन का एक तरीका होता है।

raisin

किशमिश के सेवन का तरीका:

रात को सोने से पहले 10 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह सबसे पहले आप ये किशमिश खाएं। इसे अपने प्रतिदिन के नियम में शामिल कर लें। तो इस तरह से किशमिश का सेवन करें आपको इससे फायदा होगा।

विच हेज़ल क्या है? कैसे आँख और त्वचा के लिए लाभकारी है ये औषधि

कई लोग किशमिश या ड्राई फ्रूट अनगिनत खा लेते हैं दिन में कभी भी खा लेते हैं इससे बहुत नुकसान होता है। यह किसी भी चीज़ को खाने का सही तरीका नहीं है। अगर आप नियम से और सही मात्रा में किसी चीज़ का सेवन करते हैं तो ही वह असर करती है

जाने 50 वर्षीय महिला के लिए क्या होता है सही वजन