चॉकलेट मैडिटेशन क्या है और उसके फायदे

by Darshana Bhawsar
chocolate

मैडिटेशन के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट मैडिटेशन के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो जानेंगे चॉकलेट मैडिटेशन के बारे में। यह एक प्रकार का मैडिटेशन ही है जिसके अनगिनत फायदे हैं। वैसे मैडिटेशन से मानसिक शांति मिलती है और दिमाग स्थिर होता है इसलिए तनाव और अवसाद से बचने के लिए मैडिटेशन करने की सलाह दी जाती है। चॉकलेट मैडिटेशन क्या है चलिए जानते हैं:

stress fre

मेडिटेशन आपको कैसे खूबसूरत बनाने में मदद करता है

  • चॉकलेट मैडिटेशन क्या है?:

चॉकलेट मैडिटेशन एक प्रकार का मैडिटेशन ही है जिसमें आपको मैडिटेशन के दौरान चॉकलेट को खाना होता है और इसकी खुशबू को महसूस करना होता है। जब आप चॉकलेट की खुशबू और उसका स्वाद महसूस करेंगे आपको एक अलग ही उर्जा का अहसास होगा। तो ये है चॉकलेट मैडिटेशन। इसके अनगिनत फायदे हैं।

मेडिटेशन और योग के लाभ

  • चॉकलेट मैडिटेशन के फायदे:
  1. तनाव से मुक्ति
  2. वजन को नियंत्रित करना
  3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना
  4. त्वचा में चमक आती है
  5. दिमाग शांत होता है

तनाव से मुक्ति:

चॉकलेट मैडिटेशन से तनाव से मुक्ति मिलती है और अवसाद से मुक्ति मिलती है इसकी खुशबू से आपको एक अलग ही अनुभव और अहसास होता है आपके अन्दर सकारत्मक उर्जा प्रवाहित होती है और नकारात्मक सोच से आपको निजात मिलता है।

free mind

मेडिटेशन और इसके फायदे

वजन को नियंत्रित करना:

वजन कम या ज्यादा होने की वजह से कई लोग परेशान रहते हैं तो अब आप परेशान न हो क्योंकि चॉकलेट मैडिटेशन से अब आसानी से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है इसमें थोडा समय लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आपका वजन नियंत्रित होने लगेगा।

skin

ध्यान से जुड़ी कुछ गलत अवधारणाएं

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना:

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करना बहुत जरुरी होता है नहीं तो इससे कई बीमारियाँ ऐसी हो जाती है जो जानलेवा होती है। अगर चॉकलेट मैडिटेशन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है तो कोई बुरी बात नहीं है आप ब्लड प्रेशर को चॉकलेट मैडिटेशन की सहायता से नियंत्रित करें।

मन को करना है शांत तो रोज करें ध्यान  

त्वचा में चमक आती है:

जब आप मैडिटेशन करते  हैं तो त्वचा में चमक आती है आपके चेहरे एक तेज़ आता है और अगर आप चॉकलेट मैडिटेशन करते हैं तो यह तेज़ कई गुना बढ़ जाता है। एक ऐसी उर्जा आपके अन्दर आ जाती है जो आपको सकारात्मक बना देती है।

कारण जो मानसिक तनाव बढ़ा कर रोने पर मजबूर कर देते हैं

दिमाग शांत होता है:

आज के समय में दिमाग शांत होना बहुत जरुरी है क्योंकि इन्सान अजीब तरह की परेशानियों से घिरा हुआ है। लेकिन अगर आप चॉकलेट मैडिटेशन करेंगे तो दिमाग शांत होगा और आपकी सोचने समझने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे आपको शांति का अनुभव होगा।

तो ये है चॉकलेट मैडिटेशन जिसे आप अपने घर में आसानी से कर सकते हैं लेकिन इसे करने का एक तरीका होता है जिसे अगर आप किसी ट्रेनर के द्वारा या मैडिटेशन गुरु के द्वारा सीखेंगे तो आप बेहतर तरीके से इसे सही दिशा में कर पाएंगे।