मेडिटेशन और योग के लाभ

by Darshana Bhawsar
तनाव मुक्ति

मेडिटेशन और योग एक दूसरे से अलग नहीं हैं एवं दोनों ही शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं। कही कही ये एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तो कहीं अलग हैं। मेडिटेशन और योग के अनगिनत लाभ हैं। इन लाभ को आप घर बैठ कर ले सकते हैं। इनको करने के लिए किसी भी प्रकार की मशीन की आवश्यकता नहीं होती। आज कल लोग जिम की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। लेकिन जिम में लोगों को वह संतुष्टि नहीं देखने को मिलती जो मिलना चाहिए। लेकिन मेडिटेशन और योग के द्वारा पूर्ण रूप से व्यक्ति संतुष्टि होता है। इनका असर धीरे जरूर दिखाई देता है लेकिन पूर्ण रूप से दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें: हृदय को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है ये सुपरफूड

  मेडिटेशन:

meditation

मेडिटेशन को हिंदी में ध्यान भी कहा जाता है। मेडिटेशन का एक मात्र उद्देश्य है आत्मा की शांति और उसमें जागरूकता बनाये रखना। मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और उसमें एकग्रता का संचय होता है। अगर आपका मन विचलित है और आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। उस परिस्थिति में
मेडिटेशन करने से आपको एक राह मिलेगी, मन शांत और एकाग्र होगा। कहते है अगर आपको स्वयं से जुड़ना है तो मेडिटेशन जरूर करें। मेडिटेशन को इसलिए न करें कि इससे आपको कोई धन लाभ होगा। इसे करें मन की शांति के लिए और स्वयं से जुड़ने के लिए, स्वयं को पहचानने के लिए।

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे

 योग एवं मेडिटेशन:

Yoga and meditation

मेडिटेशन और योग एक प्रकार का विज्ञान है जिसके अंदर कई पप्रकार के भाव हैं। एवं जिसमें व्यक्ति स्वयं को समझता है एवं स्वयं के लिए सचेत होता है। मेडिटेशन को एक प्रकार से योग कहा जा सकता है लेकिन योग को मेडिटेशन नहीं कह सकते। जब हम योग करते है तो उसमें कई प्रकार की मुद्रा का भी पालन करते हैं जिसमें एक होती है ध्यान मुद्रा जो सीधे -सीधे मैडिटेशन से जुडी हुई है। मेडिटेशन एवं योग दोनों का ही व्यक्ति जीवन में विशेष महत्व रखते है। मेडिटेशन मन की शांति और योग तन और मन दोनों को जागरूक करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

 योग और मेडिटेशन के लाभ:

योग और मेडिटेशन के अनगिनत लाभ हैं और इनके द्वारा मानव शरीर पूर्ण रूप से निरोगी हो सकता है। एवं मानव मष्तिस्क को एकाग्र करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है। वैसे तो इनके लाभ हैं:

concentrate

 मानसिक एकाग्रता

 शारीरिक स्फूर्ति

 तनाव मुक्ति

 रक्तसंचार

 रोगों से मुक्ति इत्यादि।

ये कुछ विशेष लाभ हैं जो मैडिटेशन और योग के द्वारा प्राप्त किये जा सकते हैं। इनके द्वारा मानव जीवन सुखमय बन जाता है एवं कई प्रकार की कठिनाईयाँ इससे दूर होना संभव है।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवनs