इन खाद्य पदार्थों से भी हो सकते हैं आप एलर्जी का शिकार

by Darshana Bhawsar
Allergy

एलर्जी कई चीज़ों से कई प्रकार से हो सकती है, और अगर किसी को एलर्जी की समस्या होती है तो उसे अपना ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। जैसे किसी किसी को धूल से एलर्जी होती है जिसके कारण सर्दी जुखाम हो जाता है, कुछ लोगों को धूप से एलर्जी होती है जिसकी वजह से शरीर पर लाल दाने हो जाते हैं। ऐसी कई प्रकार की एलर्जी होती हैं।

Read More: फिट और स्वस्थ रहने के लिए ये नाश्ता है बेहतरीन

वैसे यहाँ हम जानेंगे ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनको आप बहुत पौष्टिक समझते हैं लेकिन इससे एलर्जी हो सकती है। कभी-कभी हम कई ऐसी चीज़ें खा लेते हैं जो एलर्जी का कारण हो सकती हैं लेकिन हमें इस बारे में जानकारी नहीं होती। कई बार जानकारी नहीं होने की वजह से हम बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। तो यहाँ हम जानेंगे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे आपको एलर्जी हो सकती है।

इन खाद्य पदार्थों से भी हो सकते हैं आप एलर्जी का शिकार:

  1. दूध
  2. अंडा
  3. मछली
  4. मूंगफली
  5. सोयाबीन

दूध:

दूध को कैल्शियम का एक उम्दा स्त्रोत माना जाता है लेकिन यह एलर्जी का कारण हो सकता है। वैसे इससे कई प्रकार की चीज़ें बनती हैं जैसे मट्ठा, पनीर, मक्खन, क्रीम, आइसक्रीम इत्यादि। इसके बाद भी लोगों को दूध पीने से एलर्जी हो सकती है। लेकिन हो सकता है वे लोग दूध से बनी अन्य चीज़ों का सेवन कर पाएं। वैसे गाय के दूध से अधिकतर लोगों को एलर्जी होती है।

Read More: अगर आपको भी है थायराइड तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

अंडा:

अंडा प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है लेकिन कई बार कई व्यक्तियों को अंडा पचता नहीं है जिसका कारण होता है एलर्जी। और इस एलर्जी की वजह से कई बार व्यक्ति की कंडीशन सीरियस भी हो सकती है इसलिए अगर आपको भी अंडा खाने के बाद अजीब लगे तो अंडे का सेवन न करें।

मछली:

मछली खाने की सलाह अधिकतर दी जाती है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 पाया जाता है जिसके कई सारे फायदे हैं। लेकिन कई बार दूषित मछली खाने के कारण व्यक्ति को मछली से ही एलर्जी हो जाती है। जब भी आप किसी चीज़ का सेवन करें मुख्यतः मांस मछली तो पहले उसकी जाँच करवा लें कि वह स्वस्थ्य है या नहीं इसके बाद ही इनका सेवन करें।

Read More: जाने क्या खाने से होगी इम्युनिटी मजबूत

मूंगफली:

मूंगफली से भी कई बार एलर्जी हो सकती है, कई बार मूंगफली खाने से व्यक्ति के गले में अजीब सी खुजली होना शुरू हो जाती है। कई बार यह समस्या सीरियस भी हो जाती है। वैसे यह एलर्जी जेनेटिक होती है लेकिन कभी-कभी कुछ किस्सों में यह जेनेटिक नहीं होती। इसलिए अगर आपके साथ ऐसा है तो ध्यान से चीज़ें खरीदें और खाएँ यह जरुर पता कर लें कई उसमें मूंगफली तो नहीं है।

सोयाबीन:

प्रोटीन का यह एक बेहतरीन स्त्रोत है। लेकिन कई बार बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित हुआ है। यह खाद्य पदार्थ एलर्जी का कारण बन सकता है। इससे कई प्रकार की समस्याएँ उत्त्पन्न हो सकती हैं। तो इससे बचाव के लिए आप क्या खा रहे हैं उस पर ध्यान दें। जिससे कि आपको कोई समस्या न हो।

Read More: सेहत का ख्याल रखते हुए नाश्ते में खाएं केला ओट्स दलिया, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

जब किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है तो उसके कुछ लक्षण आपको उसके खाने के बाद दिखाई देते हैं जैसे उलटी आना या हो जाना, चक्कर आना, शरीर का अचानक नीला पड़ जाना, खुजली होना, मुँह सूज जाना, जुबान सूज जाना, आँखें लाल हो जाना। इस प्रकार की कई समस्याएँ आपको दिखाई दे सकती हैं। इसलिए आप कुछ खाद्य पदार्थों से बचें और ध्यान दें कहीं आप कुछ गलत तो नहीं खा रहे हैं।