सुबह के मुकाबले शाम की एक्सरसाइज ज्यादा होती है बेहतर

by Darshana Bhawsar
Morning Workout or Evening

व्यायाम हर व्यक्ति को करना चाहिए, सुबह या शाम। क्योंकि व्यायाम एक ऐसी क्रिया होती है जिससे कि आपके शरीर को उर्जा प्राप्त होती है। अगर आप दिन भर जॉब करते हैं, दिन भर बैठे रहते हैं तो आपको व्यायाम करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आप अपने समय अनुसार व्यायाम कर सकते हैं लेकिन अगर आप शाम को व्यायाम करते हैं तो यह बहुत ही ज्यादा असरकारी होता है, सुबह की तुलना में शाम को व्यायाम करना ज्यादा अच्छा होता है जानते हैं कैसे।

Read More: गर्मी में आसान है वजन घटाना

सुबह के मुकाबले शाम को व्यायाम करना है ज्यादा बेहतर:

Read More: जाने क्या खाने से होगी इम्युनिटी मजबूत

  1. अगर आप सुबह व्यायाम करते हैं या सुबह आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका मेटाबॉलिक हेल्थ पर ज्यादा फर्क नहीं दिखता, लेकिन अगर आप शाम को एक्सरसाइज करते हैं या व्यायाम करते हैं तो आपके मेटाबॉलिक हेल्थ पर काफी ज्यादा उम्दा असर पड़ता है।
  2. सुबह से शाम तक हम बहुत सारी चीजें खाते बहुत सारी चीजों का सेवन करते हैं। जब हम शाम को व्यायाम करते हैं तो वह सारी चीजें पच जाती हैं और आपको व्यायाम के बाद उर्जा मिलती है इम्युनिटी बूस्ट होती है और मोटापा भी घटता है।
  3. शाम को व्यायाम करने वालों में उर्जा, सुबह व्यायाम करने वालों की तुलना में अधिक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब व्यक्ति शाम को व्यायाम करता है तो वह ज्यादा व्यायाम करने में सक्षम होता है। उसका कारण है कि व्यक्ति ने पर्याप्त भोजन लिया होता है और प्राकृतिक रूप से शाम में व्यक्ति के शरीर में आलस नहीं रहता।
  4. एक बहुत ही ज्यादा बड़ी बात जिस का अध्ययन किया गया था। अगर किसी व्यक्ति को नींद नहीं आती अगर किसी व्यक्ति को दिल की बीमारी है और वह शाम के समय एक्सरसाइज करता है, तो उसको नींद बहुत अच्छी आती है, उसके दिमाग से नकारात्मक सोच बाहर होती हैं जैसे कोई टेंशन है या तनाव है तो उससे भी उसको मुक्ति मिलती है। इसके साथ में दिल की बीमारी के मरीजों के लिए भी यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है इसलिए शाम की एक्सरसाइज सुबह की एक्सरसाइज की तुलना में काफी अच्छी होती है।
  5. जो भी लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए शाम के एक्सरसाइज बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। जिससे कि वह बहुत ही जल्दी अपना वजन कम कर सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम सुबह एक्सरसाइज करते हैं तो उस समय हमारे शरीर में इतनी ज्यादा ऊर्जा नहीं होती। और हमें आलस आता रहता है। और इस वजह से हम इतने ज्यादा एक्टिव होकर व्यायाम को नहीं कर पाते जितना कि हम शाम को कर सकते हैं। इसलिए हमें शाम को एक्सरसाइज करना चाहिए, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो शाम को एक्सरसाइज करें।

Read More: कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी और साइटिका के लिए योगासन

अब आप समझ गए होंगे कि कैसे शाम की एक्सरसाइज सुबह की एक्सरसाइज की तुलना में अच्छी है इसके कितने फायदे हैं। इससे तनाव डिप्रेशन इस प्रकार की चीजों में भी राहत मिलती है। तो अगर आप भी चाहते हैं सभी चीजों से निजात पाना तो आप शाम की एक्सरसाइज करें। सुबह भी आप अगर व्यायाम करना चाहते हैं तो कर सकते हैं लेकिन अगर आप सुबह की तुलना में शाम को एक्सरसाइज करेंगे तो आपको इसके फायदे ज्यादा मिलेंगे।