मैडिटेशन से कौन से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं?

by Darshana Bhawsar
brain

मैडिटेशन के कई अनेक फायदे हैं। जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से विचलित होता है तो सेहत को भी नुकसान होता है और व्यक्ति खुद भी नहीं समझ पाता कि वह किन परिस्थितियों से गुजर रहा है। आज जानेंगे कि मैडिटेशन से कौन से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं। कहा जाता है आज के समय में लोग भागदौड़ से परेशान हैं और उन्हें कई प्रकार से टेंशन रहती है अगर व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को परिपक्व करना चाहता है तो उसे व्यायाम और मैडिटेशन करना जरुरी होता है।

body pain

मस्तिष्क इन्फेक्शन क्या है ? जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

मैडिटेशन के कौन से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं:

  1. शरीर के दर्द में राहत
  2. दिमाग तेज़ होता है
  3. सोचने समझने की क्षमता बढती है
  4. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  5. तनाव से मुक्ति मिलती है

शरीर के दर्द में राहत:

किन गलत आदतों के कारण हमारा दिमाग कमजोर हो जाता है?

कई बार शरीर इतना थक जाता है कि उसे आराम की जरुरत होती है लेकिन व्यायाम और कई उपाय के बाद भी शरीर का दर्द खत्म नहीं होता लेकिन मैडिटेशन शरीर में एक ऐसी उर्जा प्रवाहित करता है कि शरीर का दर्द इससे ख़त्म हो जाता है। अगर आप नियमित व्यायाम करते हैं तो आपको शारीरिक तकलीफ नहीं होगी न ही मानसिक तकलीफ होगी।

immune

दिमाग तेज़ होता है:

कई लोग इस बात से परेशान होते हैं कि उनका दिमाग चीज़ों को देर से समझ पाता है और इसकी वजह से वे परीक्षा या इंटरव्यू जैसी एक्टिविटी में पीछे रह जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह परेशानी आती है तो आप मैडिटेशन करें इससे आपका दिमाग तेज़ होगा।

शरीर और मन को कैसे शांत करती है कलर थेरेपी, जानें करने का तरीका

सोचने समझने की क्षमता बढती है:

कई बार ऐसा होता है कि हमारे सामने कई प्रकार के विकल्प होते हैं और हमें उन विकल्पों में से किसी एक को चुनना होता है। लेकिन हम कई बार सही निर्णय नहीं ले पाते कि हम कौन सा विकल्प चुनें। जब आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो आपकी सोचने समझने की क्षमता बढती है।

srees relief

मैडिटेशन से करें माइंड एंड बॉडी कंट्रोल

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है:

अगर आपका इम्यून सिस्टम अच्छा है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर ठीक प्रकार से कार्य कर रहा है और आप बिमारियों से दूर रहेंगे। लेकिन अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं है तो आप बार-बार बीमार होंगे। लेकिन मैडिटेशन करने से इम्यून सिस्टम बहुत मजबूत होता है।

क्या माइंड एंड बॉडी मैडिटेशन से रहा जा सकता है स्वस्थ

तनाव से मुक्ति मिलती है:

तनाव से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा उपाय है मैडिटेशन। किसी भी प्रकार का तनाव क्यों न हो अगर आप मैडिटेशन करते हैं तो तनाव आपके आस पास भी नहीं भटकेगा। अगर आपको तनाव के लक्षण अपने आप में महसूस होते हैं तो आप मैडिटेशन को अपने जीवन में उतारें।

thinking

माइंड एंड बॉडी एक्सरसाइजेज बचाती हैं कई बिमारियों से

तो जो भी लोग ये जानना चाहते थे कि मैडिटेशन से कौन से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं तो वे समझ ही गए होंगे कि मैडिटेशन कितना फायदेमंद है। नियमित मैडिटेशन करना चाहिए इससे आपको बहुत फायदा होगा और आपका जीवन संतुलित होगा।