एक हफ्ते में वजन होगा कम अपनाएँ ये टिप्स

by Darshana Bhawsar
Weight loss tips

आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बनती जा रही है। मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई अन्य बिमारियों को जन्म देती है। क्या आप भी मोटापे से परेशान है और बहुत कोशिशों के बाद भी आपका मोटापा कम नहीं हो रहा है या आपका वजन कम नहीं हो रहा है और आप हताश हो चुके हैं? तो अब बिलकुल परेशान न हों क्योंकि यहाँ हम आपको बताने वाले कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिससे आपका वजन 1 हफ्ते में कम होगा।

Read More: बीएमआई क्या है?

अगर व्यक्ति के शरीर पर चर्बी जमा हो जाए तो व्यक्ति को कई नकरात्मक चीज़ों का सामना करना पड़ता है साथ ही कई ऐसी बीमारियाँ हो जाती है जो उसके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। अगर इन बिमारियों से बचना है तो मोटापे को कम करना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। चलिए जानते हैं वजन कम करने वाली आसान टिप्स के बारे में।

एक हफ्ते में वजन होगा कम अपनाएँ ये टिप्स:

  • दिनचर्या निर्धारित करें
  • आराम-आराम से खाएँ
  • पानी अधिक पियें
  • लो कार्ब्स फ़ूड खाएँ
  • प्रोटीन युक्त फ़ूड खाएँ

दिनचर्या निर्धारित करें:

दिनचर्या मतलब टाईमटेबल निर्धारित करें कि किस समय आपको उठना है, किस समय आपको सोना है, किस समय खाना है, किस समय व्यायाम करना है। जब आप एक निर्धारित दिनचर्या को फॉलो करेंगे तब जाकर आप अपने मोटापे को नियंत्रित कर पाएँगे। डाइट और एक सही दिनचर्या का हमारे जीवन में होना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। अगर आप सही टाईमटेबल को फॉलो करेंगे तो आप बहुत हद तक मोटापे को नियंत्रित कर पाएँगे।

Read More: सुबह के मुकाबले शाम की एक्सरसाइज ज्यादा होती है बेहतर

आराम-आराम से खाएँ:

कहा जाता है कि खाने को चबा-चबाकर खाना चाहिए, आराम-आराम से खाना चाहिए। अगर खाने को आराम-आराम से चबा-चबाकर खाया जाए तो खाना बहुत जल्दी पच जाता है। खाना जल्दी पचने का मतलब होता है कि पाचन सही हो रहा है। अगर पाचन सही है तो इससे आपको किसी भी प्रकार की पेट से सम्बंधित कोई समस्या नहीं होती।

पानी अधिक पियें:

पानी अधिक पीने का मतलब है कि दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरुर पियें। जब आप दिन में 3 से 4 लीटर पानी पियेंगे तब आप मोटापे से खुद को निजात दिला पाएँगे। पानी में कई ऐसे तत्व होते है तो मोटापे को कम करने में सहायक होते हैं। इससे त्वचा सम्बंधित समस्याएँ भी दूर होती हैं।

लो कार्ब्स फ़ूड खाएँ:

जब मोटापा अधिक बढ़ जाता है तब थोडा सा भी कार्ब सेहत के लिए नुकसानदायक होता है इसलिए आप लो कार्ब्स फ़ूड लें। इससे बहुत ही जल्दी आपका मोटापा कम होगा। आप लो कार्ब फ़ूड के साथ एक हफ्ते में कुछ हद तक अपना वजन अपना मोटापा नियंत्रित कर सकते हैं।

प्रोटीन युक्त फ़ूड खाएँ:

प्रोटीन सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। आप प्रोटीन युक्त भोजन लीजिये। एक बात का ध्यान रखें अगर आप खाने में पर्याप्त प्रोटीन ले रहे हैं तो आपको व्यायाम भी भरपूर करना होगा। जब आप भरपूर व्यायाम करेंगे तब आप प्रोटीन को पचा पाएँगे। प्रोटीन को पचाना आसान नहीं होता तो इस बात का ध्यान रखें।

Read More: गर्मी में आसान है वजन घटाना

इन टिप्स के द्वारा आप एक हफ्ते में अपना वजन कम कर सकते हैं। इसकी कोई गारंटी नहीं है कि किसका कितना वजन कम होगा लेकिन वजन कम होगा यह गारंटी जरुर है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों के शरीर का फैट बहुत जल्दी कम होता है और कुछ लोगों के शरीर का फैट कम होने में समय लगता है। सबकी बॉडी अलग होती है और उसके अनुसार ही वजन कम या ज्यादा होता है। इन टिप्स को अपनाएँ और जल्दी ही अपना वजन कम करें।