सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि

by Mahima
do this and you will be happy whole day

ऐसा कौन है जो अपने घर में सुख समृद्धि नहीं चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशियों का बसेरा
हो। अधिकाशतः हम ऐसा महसूस करते है कि जब हमारी सुबह अच्छी गुजरती है तब हमारा पूरा दिन बहुत अच्छा
गुजरता है अतः अपने पुरे दिन को अच्छा बनाने के लिए अपनी सुबह सुखद बनाना आवश्यक होता है। दिन अच्छा
हो इसके लिए हम सुबह आंख खुलते ही हम ऐसी चीज देखना पसंद करते जिससे हमारा दिन अच्छा गुजरे। अपने
सम्पूर्ण दिन को अच्छा बनाने के लिए हमे सुबह उठते ही सबसे पहले इन कार्यों को करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन

कर दर्शन: प्राचीन काल से ही ऋषि- मुनी सुबह उठते ही अपने कर दर्शन को मान्यता देते आये हैं। हमारा जीवन
सुखी, समृद्ध, आनंदमय बने इसके लिए संस्कार और दिनचर्या तय की गई। दिनचर्या का आरंभ नींद खुलने के
तत्काल बाद शुरू हो जाता है। दिन की शुरुआत का पहला कदम कर दर्शन से शुरू होता है। सुबह उठते ही सबसे
पहले हमें अपनी हथेलियों को आपस मे मिलाकर पुस्तक की तरह खोल कर उनका दर्शन करना चाहिए। माना जाता
है कि हाथ के अग्रभाग में लक्ष्मी का, मध्य में सरस्वती का और मूल भाग में भगवान विष्णु का निवास होता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन

अर्थात हथेलियों के दर्शन का मूल भाव अपने कर्म पर विश्वास करना माना जाता है। हम हथेलियां देखते हुए
भगवान से यह प्रार्थना करते हैं कि हम सम्पूर्ण दिन ऐसे कर्म करें जिससे हमे धन, सुख और ज्ञान प्राप्त हो।
भूमि को प्रणाम: इसके अतिरिक्त सुबह विस्तर से नीचे कदम रखने से पहले भूमि को प्रणाम करना चाहिए।
हमारे विधान में भूमि को माँ की संज्ञा दी गयी है अतः यदि हम सुबह सुबह धरती माँ से माफ़ी मांग कर उन्हें
प्रणाम करें तो हमारे सभी दोष खत्म होते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

सूर्य को जल चढ़ाना : सुबह उठने के बाद स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके घर में सुख
समृद्धि का वास होता है और समाज में खूब मान सम्मान भी बढ़ता है। सूर्य को ऊर्जा का स्रोत माना जाता है,
सुबह जल चढ़ाने के साथ सूर्य के दर्शन से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह भली भांति बना रहता है जिससे आप अनेकों
प्रकार की बिमारियों से बचे रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी