फिट और स्वस्थ रहने के लिए ये नाश्ता है बेहतरीन

by Darshana Bhawsar
Healthy Breakfast

कहा जाता है सुबह का नाश्ता हैवी होना चाहिए जिससे कि दिन भर पेट भरा हुआ रहे, वहीं दोपहर का खाना सामन्य होना चाहिए और रात का खाना बिल्कुल हल्का होना चाहिए। यह फिट और स्वास्थ्य रहने का सबसे उम्दा तरीका है। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो सबसे पहले तो इस दिनचर्या को अपनाये। स्वस्थ और फिट रहने के लिए तरह-तरह की जानकारी आपको आसानी से मिल जाती है लेकिन आपको उसको अपनाना जरुरी है। जब तक आप उसे अपनाएंगे नहीं तब तक आप उस जानकारी को लेकर भी कोई फायदा नहीं उठा पाएंगे।

अब बात करते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या खाया जाए जिससे कि फिट और स्वस्थ रहें तो चलिए जानते हैं इस राज के बारे में।

Read More: जाने क्या खाने से होगी इम्युनिटी मजबूत

फिट और स्वस्थ रहने के लिए ये नाश्ता है बेहतरीन:

  • ओट्स
  • कुनुआ
  • चीले
  • ब्राउन राइस
  • सप्राउड

ओट्स:

ओट्स एक बहुत ही उम्दा नाश्ता है इससे आप खाने नाश्ते शाम के खाने सभी में खा सकते हैं। अगर आप ओट्स खाते हैं तो आपका पेट बहुत जल्दी भर जायेगा साथ ही इससे आपको फिट और स्वास्थ्य रहने में भी मदद मिलेगी। आप इसे अपनाये और फिट रहें।

कुनुआ:

कुनुआ देखने में दलिया जैसे दिखता है लेकिन खाने में इसका स्वाद हल्का कड़वा होता है। आप अगर इसे नाश्ते में खाते हैं तो आपको वजन नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी साथ ही आपको स्वस्थ रखने में भी यह सहायक है। इसे आप सब्जियाँ डालकर चटपटा बना सकते हैं या चाहें तो इसकी चाट भी बना सकते हैं। खाने में यह बहुत स्वादिष्ट होता है।

चीले:

नाश्ते में चीले एक बहुत ही बढ़िया विकल्प है। मूंग दाल के चीले, ओट्स के चीले, बेसन के चीले आप कोई भी चीला बनाकर नाश्ते में खा सकते हैं। इसके किसी प्रकार के नुकसान नहीं हैं बल्कि फायदे ही हैं। चीले खाने से वजन कम होता है, नियंत्रित होता है। और ये स्वादिष्ट भी होते हैं।

Read More: वजन कम करने के लिए कौन से सैंडविच मदद करते हैं

ब्राउन राइस:

ब्राउन राइस भी नाश्ते के लिए एक उम्दा विकल्प है। इसे नाश्ते में खाया जा सकता है जिससे आपको फिट और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। ब्राउन राइस में भरपूर प्रोटीन होते हैं और इससे सेहत उम्दा बनी रहती है। इसे खाने से आपकी त्वचा भी उम्दा होगी।

सप्राउड:

स्प्राउड नाश्ते के लिए सबसे उम्दा माना जाता है। आप अगर इसका नाश्ता करते हैं तो आपको सभी विटामिन और प्रोटीन मिलेंगे। यह विटामिन और प्रोटीन का एक बहुत ही उम्दा स्त्रोत है। इससे त्वचा में चमक आती है, बालों में मजबूती आती है, वजन नियंत्रित होता है।

Read More: सेहत का ख्याल रखते हुए नाश्ते में खाएं केला ओट्स दलिया, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

तो नाश्ते में ये सभी विकल्प आप अपना सकते हैं इससे आप फिट और स्वस्थ बने रहेंगे और आपको मिलेगी ऊर्जा। साथ ही इससे आपकी इम्युनिटी भी उम्दा होगी। यह नाश्ता डॉक्टर्स भी खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इनके कोई नुकसान नहीं हैं।