गर्मी में आसान है वजन घटाना

by Mahima
वजन कम

वजन घटाना हर किसी के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। जिसे देखो वो वजन घटाने के लिए ना जाने क्या-क्या करते नजर आते हैं। कभी योगा, कभी जिम तो कभी घर पर एक्सरसाइज। जिसके बाद भी लोगों को वजन कम नहीं हो पाता है। जिसके कारण वो काफी परेशान रहने लगते हैं। परेशानी इस बात की है कि कैसे अपने वजन को कम किया जाए। इसके लिए वो कई टिप्स और ट्रिक्स अपनाते हैं जिसके बाद भी वजन कम नहीं हो पाता है। लेकिन आज हम आपको वो टिप्स बताएंगे जिसके बाद आप अपना वजन को आसानी से कम कर पाएंगे।

Read More: स्वाद से भरपूर ‘खजूर हलवा’, जिसे बनाना है बेहद आसान

वजन कम करने के लिए आसान से टिप्स

  • वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी दिनचर्या में कई चीजें शामिल करनी होगी। जिससे आप आसानी से वजन कम कर पाए।
  • सबसे पहले सुबह उठकर खाली पेट 1-2 गिलास पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा। जिससे आपका वजन कम होगा।
  • खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीएं। जिससे आपको भूख कम लगेगी, जिसके कारण आप भोजन कम करेगें।
  • आपको जंक फूड से दूर रहें क्योंकि ये ज्यादा ऑयली होती हैं जैसे- बर्गर, पिज्जा, पनीर आदि जिसके कारण आपका वजन नहीं बढ़ेगा और आप अपनी बॉडी को मेंटेन कर पाएंगे।
  • शुगर से बनी चीजों का सेवन कम से कम करें क्योंकि इसे वजन तेजी से बढ़ता है। जिसके कारण आपको शूगर भी हो सकती है।
  • जो खाना आप खा रहें हैं उसके लिए ध्यान रखें कि आपकी थाली में ज्यादा से ज्यादा सब्जियां, सलाद हो। इससे आपका शरीर हेल्दी रहेगा। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहेगा। ये आपको अपने रूटीन में शामिल करना ही होगा।
  • सोने से आधे घंटे पहले फैट फ्री दूध पिएं।
  • खाना आराम से खाएं जिससे आपका भोजन आसानी से पचेगा और भूख भी कम लगेगी। जिससे आपका वजन कम हो पाएगा।
  • अगर आपको खाने की प्लेट पर अधिक लेने की आदत है, तो इसे हाथ की बजाय चम्मच से खाएं। आदत छूट जाएगी। इसके साथ ही आप कम खाना खाने की आदत भी पड़ जाएगी।
  • दूध वाली चाय की जगह आप ग्रीन टी, लेमन टी या फिर सौफ और जीरे का पानी पीएं जिससे की आपका फैट कम बढ़ेगा। जिसके कारण आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा।
  • आप अपनी आदत से एक और आदत को कम करें वो है खाना खाते हुए मोबाइल फोन या टीवी ना देखे। इससे हमारा ध्यान पूरा उसी पर होता है। जिसके कारण हम खाना अधिक से ज्यादा खा लेते हैं।
  • वजन कम की सोच रहे हैं तो आइसक्रीम और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से बचें।
  • जितना हो सके एक्सरसाइज करें, साइकिलिंग करें जिससे की आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी, और वजन आसानी से कम होगा।
  • फैट फ्री चीजों को ज्यादा से ज्यादा अपने खाने में लाएं।

आप इन नुसखो के जरिए भी वजन कम कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए अदरक और शहद काफी कारगर साबित होते हैं। अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोज पिएंगे तो आपका वजन कम होना शुरू हो जाएगा। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को भी दूर करता है, तथा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इस योग को सुबह खाली पेट तथा रात को सोने से पहले लेना चाहिए।

Read More: सेहत का ख्याल रखते हुए नाश्ते में खाएं केला ओट्स दलिया, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

नींबू और शहद का उपयोग

एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद और एक चुटकी काली मिर्च डालकर सेवन करें। काली मिर्च में पाइपरीन नामक तत्व मौजूद होता है। यह नई वसा कोशिकाओं को शरीर में जमने नहीं देता है। नींबू में मौजूद एसकोरबिक एसिड जो हमारे बॉडी के फेट को काटने में मदद करता है।

सेब के सिरके का सेवन

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू  का रस मिलाकर सेवन करें। इनमें मौजूद पेपटिन फाइबर से पेट को लम्बे समय तक भरा होने का एहसास होता है। यह लिवर में जमे फैट को घटाने में मदद करता है।

अश्वगन्धा का प्रयोग

अश्वगन्धा के दो पत्ते लेकर पेस्ट बना लें। सुबह खाली पेट इसे गरम पानी के साथ पिएं। अत्यधिक तनाव की अवस्था में कोर्सिटोल नामक हार्मोन अधिक मात्रा में बनता है। इसके कारण भूख अधिक लगती है। शोध के अनुसार, अश्वगन्धा शरीर में कोर्सिटोल के लेवल को कम करता है।

वजन कम करने के लिए इलायची का सेवन

रात में सोते समय दो इलायची खाकर गर्म पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इलायची पेट में जमा फैट को कम करती है, तथा कोर्सिटोल लेवल को भी नियंत्रित रखती है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन बी1, बी6,  और विटामिन सी वजन घटाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इलायची अपने गुणों से शरीर में पेशाब के रूप में जमा अतिरिक्त जल को बाहर निकालती है।

Read more: फेफड़ों को एकदम मजबूत और हेल्दी बना देगी यह लंग्स एक्सरसाइज

मोटापा घटाने के लिए सौंफ का सेवन

6-8 सौंफ के दानों को एक कप पानी में पांच मिनट तक उबालें। इसे छानकर सुबह खाली पेट गर्म -गर्म ही पिएँ। इससे अधिक भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी तथा खाने की इच्छा कम होगी।

पुदीना का इस्तेमाल

पुदीना की पत्तियों के रस की कुछ बूंद गुनगुने पानी में मिलाएं। इसे खाना खाने के आधे घण्टे बाद पिएं। यह पाचन में सहायक तथा चयापचय क्रिया को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसका उपयोग लम्बे समय तक किया जा सकता है।

वजन घटाने में आंवला लाभदायक

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामीन-सी पाया जाता है, जो एक उत्तम एंटी-ओक्सीडेंट है। यह शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

हल्के भोजन से होता है वजन कम

सुबह का भोजन भारी, दोपहर का भोजन उससे हल्का व रात्रि का भोजन सबसे हल्का होना चाहिए अर्थात् रात्रि में कम से कम भोजन तथा हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए।

रात में सोने से कम से कम 2 घंटा पहले भोजन करना चाहिए। इसी तरह हो सके तो सूर्यास्त से पहले भोजन कर लेना चाहिए, क्योंकि सूर्यास्त के बाद जठराग्नि मन्द हो जाती है और भोजन पचने में कठिनाई होती है। दिन में नहीं सोना चाहिए। ये मोटापा दूर करने के असरदार उपाय  हैं। जिसके बाद आपका वजन भी कम होगा और आपका शरीर फिट भी रहेगा।