कद्दू खाएँ और इम्युनिटी बढाएं, इसके और भी कई फायदे हैं

by Darshana Bhawsar
pumpkin increase immunity

कद्दू का नाम सुनते ही कई लोग अपना मुँह बनाने लगते हैं क्योंकि कद्दू बहुत ही कम लोगों को पसंद होता है। वैसे अगर कद्दू की बात की जाये तो यह एक सस्ती और काफी फायदेमंद सब्जी है जिसको खाने से कई फायदे हैं। और अगर आप अपनी इम्युनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आप कद्दू का इस्तेमाल करें। कद्दू को आप कई प्रकार से उपयोग कर सकते हैं जैसे कद्दू का आप जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

Read More: जाने क्या खाने से होगी इम्युनिटी मजबूत

कद्दू बहुत आसानी से बाज़ार में मिल जाता है अगर आप रोज कद्दू खा सकते हैं तो बात ही क्या है। इसके फायदे देखकर आप चौंक जायेंगे और अगर रोज नहीं खा सकते तो आप एक दिन छोड़कर इसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने पर आप देखेंगे कि आपको कई बिमारियों से निजात मिलेगा। और अगर आप मोटे हैं या आपको त्वचा सम्बंधित कोई भी समस्या है तो वह दूर ही जाएगी।

कद्दू खाएँ और इम्युनिटी बढाएं, इसके और भी कई फायदे हैं:

  1. अनिद्रा दूर करता है
  2. कब्ज दूर करता है
  3. ह्रदय रोगों से मुक्ति दिलाता है
  4. आँखों के लिए उम्दा होता है
  5. वजन नियंत्रित करता है

अनिद्रा दूर करता है:

अनिद्रा के कारण बहुत लोग परेशान होते हैं जिसकी वजह से वे अन्य बिमारियों की भी चपेट में आ जाते हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या है तो आप कद्दू का सेवन शुरू कर दें। जब आप कद्दू का सेवन करेंगे तब आप देखेंगे कि अनिद्रा की समस्या दूर हो गई है। आपको नींद आने लगेगी। अनिद्रा का एक अहम् कारण तनाव और चिंता है। जब आप चिंता करते हैं तो तनाव होता है जिसकी वजह से नींद नहीं आती। जब आप कद्दू का सेवन करते हैं तो यह मष्तिष्क को शांत करता है जिससे नींद आना प्रारंभ हो जाती है और तनाव भी दूर होता है।

Read More: वजन कम करने के लिए कौन से सैंडविच मदद करते हैं

कब्ज दूर करता है:

कब्ज का सम्बन्ध पेट और पाचन से होता है। और अगर किसी व्यक्ति को कब्ज है तो व्यक्ति बहुत परेशान रहता है। कब्ज के कारण व्यक्ति का मष्तिष्क ठीक से कार्य नहीं करता, शरीर सुस्त रहता है और व्यक्ति आलास से भरा हुआ रहता है। जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसलिए कब्ज दूर करना बहुर जरुरी है। इसके लिए आप कद्दू का सेवन करें। आपको इससे बहुत फायदा होगा और आपकी कब्ज और पाचन सम्बन्धी सभी समस्याएँ दूर होंगी।

ह्रदय रोगों से मुक्ति दिलाता है:

ह्रदय रोग जानलेवा हो सकते हैं। और ह्रदय रोग अगर किसी व्यक्ति को हैं तो कुछ कहा नहीं जा सकता कि कब उन्हें अचानक समस्या उत्पन्न होने लगे। देखा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ह्रदय रोग से पीड़ित है तो उसे पता ही नहीं चलता कब वह बीमार हो गया और अचानक मृत्यु भी हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप कद्दू का सेवन शुरू कर दें इससे आपको ह्रदय रोगों से राहत मिलेगी।

Read More: सेहत का ख्याल रखते हुए नाश्ते में खाएं केला ओट्स दलिया, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

आँखों के लिए उम्दा होता है:

आज के समय में तो छोटे-छोटे बच्चे भी आँखों की समस्याओं से परेशान है और इसका कारण है स्क्रीन को लगातार देखना। स्क्रीन का मतलब है मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी और टेबलेट। बच्चे इस समय इन सभी का इस्तेमाल बहुत अधिक कर रहे हैं। और निरंतर इनका प्रयोग करने के कारण बच्चों को आँखों की समस्याएँ हो रही हैं। अगर आप अपने बच्चे को निरंतर कद्दू का जूस दें तो इससे उन्हें फायदा होगा। यह सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए है। सभी को कद्दू का सेवन करना चाहिए इससे आँखों की समस्याएँ नहीं होती।

वजन नियंत्रित करता है:

वजन ज्यादा होना आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। वजन को नियंत्रित करने के लिए लोग कई प्रकार के प्रोटीन लेते हैं, जिम जाते हैं और भी कई काम करते हैं। व्यायाम करना अच्छी बात है लेकिन प्रोटीन लेना आपके लिए कभी-कभी खतरा बन सकता है। इसलिए आप प्रोटीन की जगह कद्दू के जूस का सेवन करें। जब आप कद्दू का सेवन करेंगे तो आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होगा और नियंत्रित होगा।

Read More: हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए झटपट तैयार करें कॉर्न सैंडविच

तो अब आप समझ ही गए होंगे कि कैसे कद्दू इम्युनिटी तो बढाता ही है और भी इसके कितने अधिक फायदे हैं। लेकिन कुछ लोगों को कद्दू बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। लेकिन फिर भी कभी-कभी हमें अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इन चीज़ों का सेवन कर लेना चाहिए, क्योंकि इनके सेवन से नुकसान नहीं है। जबकि अगर हम दवाएं लेते हैं तो उनके कई नकरात्मक प्रभाव भी हमारी सेहत पर पड़ते हैं। इससे अच्छा है कि हम प्राकृतिक चीज़ों का सेवन करें। कद्दू खाएँ और सेहत बनाएँ।