मेडिटेशन आपको कैसे खूबसूरत बनाने में मदद करता है

by Darshana Bhawsar
त्वचा-से-काले-दाग-को-कम-करने-में-मदद-करते-हैं

मैडिटेशन एक ऐसी क्रिया है जिससे शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है चाहे मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से। अगर खूबसूरती की बात की जाये तो मैडिटेशन खूबसूरती बढ़ाने में भी सहायक है। मैडिटेशन से चेहरे पर एक तेज़ आता है और इससे जब कोई भी आपको देखता है तो वह आपकी तरफ आकर्षित हो जाता है। अब बात आती है आखिर मैडिटेशन आपको कैसे खुबसूरत बनाने में मदद करता है?

मुहांसों को कम करता है

मेडिटेशन और इसके फायदे

मैडिटेशन आपको कैसे खुबसूरत बनाने में मदद करता है:

  1. उम्र बढ़ने के लक्षण को रोकता है
  2. मुहांसों को कम करता है
  3. त्वचा की बाहरी परत को चमकदार और स्वस्थ बनाता है
  4. त्वचा को ताज़ा रखता है
  5. त्वचा से काले दाग को कम करने में मदद करते हैं

ध्यान से जुड़ी कुछ गलत अवधारणाएं

उम्र बढ़ने के लक्षण को रोकता है:

अगर आप निरंतर मैडिटेशन करते हैं तो उम्र बढ़ने के साथ दिखने वाली झाइयाँ चेहरे पर दिखाई नहीं देती। इसका मतलब है कि उम्र बढ़ने के लक्षण को रोकता है मैडिटेशन। मैडिटेशन एक बहुत ही अहम् क्रिया है जिसके कई फायदे हैं।

उम्र बढ़ने के लक्षण को रोकता है

मन को करना है शांत तो रोज करें ध्यान  

मुहाँसों को कम करता है:

अधिकतर आपने देखा होगा कि मुहाँसों से लोग परेशान रहते हैं और हर प्रकार के इलाज के बाद भी वे ठीक नहीं होते। लेकिन अगर आप मैडिटेशन करते हैं तो मुहाँसे और उनके निशान दोनों से ही निजात पा सकते हैं साथ ही त्वचा में निखार भी आता है।

त्वचा की बाहरी परत को चमकदार और स्वस्थ बनाता है:

सभी यह चाहते हैं त्वचा चमकदार और सुन्दर हो और इसके लिए कई प्रकार के प्रयोग लोग करते हैं जैसे फेसिअल, दवाएं,कोई ट्रीटमेंट इत्यादि लेकिन कुछ ही समय के लिए इसका असर दिखता है और कई बार तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। लेकिन मैडिटेशन से त्वचा को जो चमक मिलती है वह लम्बे समय तक रहती है और त्वचा स्वस्थ होती है।

त्वचा को ताज़ा रखता है

कारण जो मानसिक तनाव बढ़ा कर रोने पर मजबूर कर देते हैं

त्वचा को ताज़ा रखता है:

त्वचा को ताजा रखना बहुत जरुरी होता है और त्वचा को ताज़ा रखने में जिस प्रकार से मैडिटेशन सहायक है उस प्रकार से कोई और चीज़ सहायक नहीं है। नियमित मैडिटेशन से त्वचा को ताजगी मिलती है तो आपको खुबसूरत बनाने में सहायक होती है।

त्वचा की बाहरी परत को चमकदार और स्वस्थ बनाता है

त्वचा से काले दाग को कम करने में मदद करते हैं:

कई लोगों के चेहरे पर दाग होते हैं जिसके कारण वे कहीं आने जाने में शर्म महसूस करते हैं। त्वचा के काले दाग को हमेशा के लिए मैडिटेशन के द्वारा खत्म करना संभव है। नियमित मैडिटेशन करिए आप देखेंगे कि कुछ ही समय में चेहरे के काले दाग हल्के होने शुरू हो गए। तो इस प्रकार से आप मैडिटेशन करके खुबसूरत बन सकते हैं। खुबसूरत बनने के साथ ही साथ मैडिटेशन के द्वारा आपको मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है जिससे आपके अन्दर आत्मविश्वास बढेगा।