Home लाइफफैमिली दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन

दीपावली वाले दिन क्यों करते हैं मां लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान का पूजन

by Mahima
Published: Last Updated on
laxmi

हिन्दू धर्म में दीपावली का अपना एक अलग ही महत्त्व है। दीपावली के आते ही चारो तरफ ख़ुशी का माहौल बिखर
जाता है। हर किसी के मन में उत्साह की फुहार उत्पन्न हो जाती है। दीपावली दीपों का त्यौहार है। इस दिन चारों
तरफ प्रकाश ही प्रकाश होता है।अतः हम कह सकते हैं की इस दिन हम अपनी आत्म चेतना के प्रकाश को जाग्रत
करके जगत की अन्धकार रूपी माया में ईमानदारी, सद्बुद्धि, परोपकार, सत्यनिष्ठा, सकारात्मकता, राष्ट्रधर्म एंव
नैतिकता की लौ जलाने का वचन लेते हैं। पुरे घर को लाइटों और दीयों से सजाने के साथ इस दिन भगवान गणेश
और लक्ष्मी जी की पूजा को भी बहुत अधिक महत्त्व दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन

मान्यता है कि इस दिन पूजा करके मां लक्ष्मी को खुश कर लिया जाये तो माँ घर में वास करती हैं और घर में कभी भी धन की समस्या नहीं होती। इस दिन माँ लक्ष्मी के साथ- साथ भगवान गणेश की भी पूजा को मान्यता दी जाती है। बुद्धि और विवेक के प्रतीक माने जाने वाले गणेश भगवान् इस दिन मां लक्ष्मी के साथ क्यों पूजे जाते है इसके बारे में जानते है।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

क्यों लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी को पूजते हैं:

गणपति को बुद्धि के देवता कहा गया है। हिंदू धर्म में कोई पूजा पाठ या कोई भी शुभ काम गणेश भगवान् की
पूजा के बिना उचित नहीं माना जाता है। दीपावली में भी माँ लक्ष्मी के साथ गणेश भगवान् को पूजने के पीछे भी
एक वजह है कहते है। धन दौलत की चका चौंद में व्यक्ति अभिमानी हो जाता है। अहमं में वह सही गलत का
फैसला नहीं कर पाता है और वह अक्सर गलत निर्णय ले लेता है। सही विवेक का प्रयोग ही व्यक्ति को धन दौलत
में इजाफा दिला सकता है।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

गणेश भगवान को बुद्धि और सिद्धि का प्रतीक माना जाता है।इसीलिए कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के घर आने
के बाद अगर बुद्धि का उपयोग नहीं किया जाए तो लक्ष्मी जी को रोक पाना मुश्किल होता है। या हम कह सकते
है कि बिना बुद्धि के धन का उचित संग्रह संभव नहीं। यही कारण है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ
गणेश जी की भी पूजा की जाती है क्योकि गणेश भगवान् बुद्धि प्रदान करने वाले है और बुद्धि का उपयोग कर
आप अपने धन को सही तरह प्रयोग करके उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। अतः इस दीपावली माँ लक्ष्मी के साथ
गणेश भगवान को पूजना ना भूलें।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी