सपने में दिखे ये संकेत देते हैं धन लाभ

by Naina Chauhan
sleeping

दिनभर की थकान हर कोई सो कर पूरी करता है और अक्सर सोने के बाद लोग सपने देखने लग जाते हैं। लेकिन जागने के बाद लोग निंद में देखे गए सपने भूल जाते हैं। मगर कुछ सपने ऐसे होते हैं तो याद रहते हैं। बता दें कि सोते समय देखें गए सपनों का कोई न कोई गहरा अर्थ जरूर होता है। सपने हमारे आने वाले कल के शुभ व अशुभ का संकेत देते हैं। माना जाता है कि कुछ सपने व्यक्ति की किस्मत चमकाने व आर्थिक स्थिति मजबूत करने का संकेत देते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सपने बताते हैं, जिससे देखने के बाद आप खुश हो सकते हैं।  

rat

चूहा दिखना

अगर किसी को सपने में कोई जानवर दिखता है तो डर लगता है । मगर अगर किसी को सपने में चूहा दिखाई दे तो ऐसे में खुश होने की बात है। ऐसे में समझ जाए कि आप पर धन की देवी लक्ष्मी मेहरबान होने वाली है। ऐसा सपना घर के सबसे छोटे बच्चे को सुनाना शुभ होता है।

इसे भी पढ़ें – कछुआ जो धन-दौलत और शोहरत का प्रतीक है, जानें कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

kitchen

खाली बर्तन

अगर किसी व्यक्ति को सपने में खाली बर्तन दिखते हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है। यह धन लाभ के योग बनने की ओर इशारा करते हैं।

bloom

झाड़ू दिखना

झाड़ू को मां लक्ष्मी व सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि मान्यता है कि झाड़ू को सपने में देखना शुभ होता है। इससे धन लाभ होने के साथ आय से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है। झाड़ू को सपने में देखने के बाद तुरंत मां या पत्नी को बताएं।

इसे भी पढ़ें –वॉलेट में पैसे की बचत के लिए ये वास्तु टिप्स अपनाकर देंखे

उपले बनाना

अगर कोई व्यक्ति सपने में गाय के गोबर से उपले बनाता है तो यह शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कहा गया है कि ये व्यक्ति की किस्मत चमकने की ओर इशारा करता है। ऐसे सपने तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही ऐसे सपने को हमेशा गुप्त रखना चाहिए।

Read More Article On Vastu Tips In Hindi