वॉलेट में पैसे की बचत के लिए ये वास्तु टिप्स अपनाकर देंखे

by Naina Chauhan
vastu tips

व्यक्ति आमतौर पर अपने पैसे पर्स या वॉलेट में रखता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के पर्स में पैसे टिक नहीं पाते। जिसके पीछे का कारण जानें बिना कोई भी निर्णय लेना सही नहीं होगा। वास्तु के हिसाब से चीजों का ध्यान रखते हुए पर्स में पैसे बचा सकते हैं। हमारे पर्स में कई चीजें ऐसी होती है जो पैसों की बचत पर अशुभ असर डालती है। आइए जानते हैं क्या है वो बातें जो पर्स में पैसे बचने नहीं देते।

इसे भी पढ़ें: कछुआ जो धन-दौलत और शोहरत का प्रतीक है, जानें कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत

जानते है टिप्स के बारे में जो आपको पैसो की वजह से होने वाली आर्थिक परेशानी का कारण है।

  • कहा जाता है कि पर्स या वॉलेट में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि वास्तु के हिसाब से कहा जाता है कि पर्स में चाबी रखने से आर्थिक परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है।  
  • लोग अक्सर पर्स में पैसे के साथ कई तरह के कागज भी रख लेते हैं जैसे बिल इत्यादि। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने के नेगेटिव एनर्जी आने लगती है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ जीवन शैली के लिए इन 9 सरल सुझावों का करे पालन

  • पर्स में कभी पैसों को मोड़ तोड़कर नहीं रखना चाहिए।
  • कभी भी पर्स में अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, ऐसा इस लिए क्योंकि पूर्वजों की तस्वीर पर्स में रखने से पैसे से संबंधित परेशानी देखने को मिल सकती है।
  • पर्स या वॉलेट में किसी भी तरह के कर्ज से संबंधित कागज पर्स में नहीं रखने चाहिए।
  • पर्स में थोड़ा सा चावल रखने से धन की बचत की जा सकती है।
  • पर्स में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखने से पैसे की कमी नहीं होती और आर्थिक तंगी से निजात मिलता है।
  • कभी किसी कटे या फटे पर्स में पैसे नहीं रखने चाहिए।
  • पैसे या वॉलेट को पैरों पर न लगाएं।

इसे भी पढ़ें: घर में कभी न लगाएं इस दिशा में मनी प्लांट

इन टिप्स को आप भी अपना सकते है जो कि आपको लाभ पहुंचा सकते हैं, लेकिन कोई भी गलत उपाय परेशानी की वजह बन सकती है। तो इसलिए कोई भी उपाय अपनाने से पहले एक बार उसकी जानकारी किसी जानकार से जरूर लें।

Read More Article On Vastu Tips In Hindi