घर में कभी न लगाएं इस दिशा में मनी प्लांट

by Naina Chauhan
plant

हर किसी को घर में पौधे लगाना पसंद होता है। घर में पौधे लगाने से ताजगी रहती है और सजावट भी बनी रहती है। बहुत से लोग घरों में सजावट के तौर पर मनी प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि मनी प्लांट घर मे सुख समृद्धि लाता है। मगर आप वास्तु के तरीकों से इसका इस्तेमाल करके आश्चर्य जनक लाभ पा सकते हैं। मनी प्लांट की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है, हमारी आर्थिक उन्नति और विकास को भी बढ़ाती है। मगर यदि इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो ये आपको कंगाल बना सकती है।

इसे भी पढ़े: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को कैसे दूर करें?

किस दिशा में हो मनी प्लांट:

वैसे तो दक्षिण दिशा इसे लगाने के लिये उपयुक्त होती है। मगर दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा मनी प्लांट आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए एक बार घर में चैक कर लें, कहां मनी प्लांट लगाया गया है।

जाने घर में किस स्थान पर लगाये मनी प्लांट:

हमेशा मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना चाहिए। वहीं गुड लक के लिए आप एक हरे रंग की बोतल में इसे घर के अंदर रखें और पानी से पूरा भर दे। ध्यान रहे हर हफ्ते इसका पानी बदलना ना भूलें। ये वास्तु के हिसाब से भी जरूरी है और पौधे को स्वस्थ्य रखने के लिए भी।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से बचने का उपाय

रेडिएशन को करें कमकरे:

मनी प्लांट समृद्धि को बढ़ावा देने के साथ-साथ हेल्थ के लिहाज से भी बहुत अच्छा माना जाता है। घर में जहां वाई फाई का राउटर लगा हो उसके पास भी आप मनी प्लांट लगा सकते हैं। इससे रेडिएशन से बचाव के साथ साथ इसकी पोजिटिविटी चारों ओर फैल सकती है।

ध्यान में रखने योग्य बातें:

इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

याद रहे कभी भीी मनी प्लांट उत्तर पूर्व में भूलकर भी ना लगाएं। उत्तर और पूर्व की दीवारों पर भी इसे लगाने से नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसकी बेल को जमीन पर ना गिरने दें। उससे आपको आर्थिक कष्ट मिलेंगे। पानी में इसे उगाना सर्वश्रेष्ठ होता है। ध्यान रखें कि पानी को आप लगातार बदलते रहें। सड़ी गली पत्तियों को हटाते रहें। खिला खिला मनी प्लांट अच्छे फाइनेंस का सूचक होता है।