सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

by Naina Chauhan
दिल की बीमारियां

अगर आप लंबी जिंदगी जीना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने दिल को स्वस्थ रखना होगा। आपने देखा ही होगा कि आजकल लोगों की मौत हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेल्योर जैसी दिल की बीमारियों के कारण होती है। हैरानी वाली बात ये हैं कि सबसे ज्यादा मौतों का कारण दिल की बीमारियां हैं। अगर आप अपना खानपान सही रखेंगे तो आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप रोजाना 1 कटोरी ओट्स और 1 सेब खाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ रहता है। दरअसल ओट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव रहता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन

दिल के लिए फायदेमंद है ओट्स

फाइबर से भरपूर ओट्स सेहत के लिए अच्छा होता है। रोजाना ओट्स खाने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ओट्स में मौजूद फाइबर और फैट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और पचने में आसान होते हैं। खास बात ये है कि ओट्स में बीटा ग्लूकन (Beta-Glucan) होता है। ये एक तरह का फीजियोकेमिकल होता है, जो शरीर के अंगों और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

दिल की बीमारियां

सेब खाकर रहें फिट 

ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि “An apple a day, keeps the doctor away” यानी रोजाना एक सेब खाकर आप डॉक्टरों से दूर रह सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब में ढेर सारे विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

सेब खाने से आपका वजन नियमित रहता है। इसके साथ ही सेब में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक जैसे रोगों का खतरा कम होता है। सेब के सेवन से पेट की बीमारियां दूर रहती हैं और ये शरीर में तुरंत एनर्जी लाता है।

1 सेब+ 1 कटोरी से पाएं सेहतमंद

रोज अगर आप नाश्ते में 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स खातें हैं, तो आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे। ऐसा करने आपकी जिंदगी लंबी होगी और आपके सभी अंग बुढ़ापे तक आपका साथ देंगे।