ब्रेकफास्ट में खाएँ ओट्स रहेंगे कई बिमारियों से दूर

by Darshana Bhawsar
Benefits of oats

ओट्स सेहत के लिए बहुत ही उम्दा है कुछ लोगों को ओट्स खाना अच्छा नहीं लगता, लेकिन ओट्स के इतने अधिक फायदे हैं कि अगर इसे नाश्ते में खा लिया जाए तो आप कई बिमारियों से दूर रह सकते हैं। और अब तो ओट्स के कई फ्लेवर आने लगे हैं तो यह खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है।

Read More: जानिए कैसे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेगी चुटकी भर अजवाइन

ओट्स से पेट भी जल्दी भर जाता है और बहुत देर तक भूख भी नहीं लगती। इसलिए अगर आप ब्रेकफास्ट में ओट्स खाते हैं तो उससे आपको बहुत सी बिमारियों से निजात मिल सकता है। चलिए जानते हैं कुछ बिमारियों के बारे में जिससे आप ओट्स के ब्रेकफास्ट से निजात पा सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में खाएँ ओट्स रहेंगे कई बिमारियों से दूर:

  1. मोटापा घटेगा
  2. ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा
  3. मधुमेह नियंत्रित रहेगा
  4. कब्ज दूर होती है
  5. त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ दूर होती हैं

मोटापा घटेगा:

मोटापा एक बहुत ही गंभीर बीमारी है जिसे लोग बीमारी के तौर पर नहीं लेते और सोचते हैं मोटे होना एक आम बात है। लेकिन वास्तव में मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई नई बिमारियों को जन्म देती है। जिसे नियंत्रित करना बहुत ही ज्यादा जरुरी होता है। अगर आप नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो आप मोटापे से कई हद तक खुद को बचा पायेंगे।

Read More: इन खाद्य पदार्थों से भी हो सकते हैं आप एलर्जी का शिकार

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा:

ब्लड प्रेशर एक आम समस्या हो गई है या कह सकते हैं एक आम बीमारी हो गई है। हर घर में इस समय ब्लड प्रेशर के मरीज देखने के लिए मिल जाते हैं। इसलिए अगर आप ओट्स ब्रेकफास्ट में खायेंगे तो आपको ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। ओट्स के बहुत ज्यादा फायदे हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने से बहुत ही ज्यादा फायदे होते है जिससे कई अन्य बिमारियों से भी लाभ मिलेगा जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप।

Read More: फिट और स्वस्थ रहने के लिए ये नाश्ता है बेहतरीन

मधुमेह नियंत्रित रहेगा:

ऊपर वाले सेक्शन में हमने जाना कि ओट्स से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है जिससे मधुमेह भी नहीं होता और अगर मध्हुमेह है भी तो वह बहुत ही जल्दी नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको रोज ओट्स का सेवन करना होगा। इससे आपका मेटापोलिज्म भी अच्छा होगा और मधुमेह भी नियंत्रित रहेगा। ओट्स को आप नाश्ते और डिनर में खा सकते हैं।

कब्ज दूर होती है:

पेट की समस्या से कई बीमारियाँ होती हैं। कहा जाता है अगर आपका पेट और पाचन सही है तो आपको कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी और बहुत सारी बीमारियाँ आपसे दूर रहेंगी। और अगर आपको कब्ज है आपका पाचन सही नहीं है तो आपको कई बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ओट्स एक ऐसा भोजन है जो कि कब्ज से आपको निजात दिलाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ दूर होती हैं:

हर कोई अपनी त्वचा को लेकर काफी सक्रिय होता है और लोग अपनी त्वचा को सुन्दर, चमकदार बनाने के लिए कई प्रकार के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ प्रोडक्ट आपको सूट नहीं होते। अगर आप वाकई में अपनी त्वचा को अच्छा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना ओट्स का सेवन करना होगा। आप कुछ ही दिनों में देखेंगे कि आपकी त्वचा में परिवर्तन आना शुरू हो गया। ओट्स में सभी विटामिन पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए उत्तम होते हैं।

Read More: अगर आपको भी है थायराइड तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

तो देखा आपने कि ओट्स के कितने अधिक फायदे हैं। अगर आप ओट्स को रोज ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो इससे आपको बहुत ही अधिक फायदा होगा। आप इसे अलग-अलग प्रकार से बनाकर खा सकते हैं जैसे कभी आप इसका चीला बनाकर खाएँ, कभी सब्जियों के साथ इसको बनाकर खाएँ, कभी दूध के साथ खाएँ तो कभी इसका हलवा बनाकर खाएँ। ऐसे आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको एक ही तरफ से ओट्स नहीं खाना होगी और आप इसे स्वाद लेकर खा सकते हैं।