सेहत का ख्याल रखते हुए नाश्ते में खाएं केला ओट्स दलिया, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

by Naina Chauhan
breakfast

माना जाता है कि दिन की शुरूआत हेल्दी नाश्ते से करनी चाहिए। इससे सेहत में सुधार होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होता है। बीमारियों से बचाव रहने के साथ शरीर का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। ऐसे में इस दौरान केला ओट्स दलिया खाना बेस्ट ऑप्शन है। सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होने से इसे बेहद हैल्दी होगी। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बीमारियों से बचाव करेगा। तो चलिए जानते हैं इस हैल्दी डिश को बनाने का तरीका…

बनाने के लिए सामग्री-

  • एक कप ओट्स दलिया
  • दूध
  • 2 केले

बनाने की विधि-

  •  सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें।
  • जब दूध के हल्का गर्म ह जाए तो इसमें ओट्स दलिया डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और फिर इसमें मैश्ड केले मिलाएं।
  • दलिया तैयार है अब आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

आइए जनते हैं इसे खाने के क्या फायदे हैं…

इसे भी पढ़ें-घर में बनाए टेस्टी-टेस्टी मटर का पराठा

ओट्स दलिया-

ओट्स दलिया में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को दिनभर एनर्जटिक रखने में मदद करता है। यह आपकी इन्यूनिटी बूस्ट करता है जो बीमारियों से बचे रहने में लाभकारी है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ओट्स दलिया सबसे अच्छा आहार होता है।    

केले-

केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। केले के सेवन से शरीर का वजन सही रहता है और साथ ही बीमारियों से बचाव भी रहता है। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है।

दूध-

दूध से मिलने वाले पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शारीरिक व मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है।

इसे भी पढ़ें-अगर आपका भी मीठा खाने का मन है तो झटपट बनाएं सेब की रबड़ी

कहा जाता है कि दिन की शुरूआत अच्छे और हेल्दी खाने के साथ करनी चाहिए। अगर सुबह की शुरूआत हेल्दी हो तो पूरी दिन शरीर में ताजगी बनी रहती है।

Read More Article On Healthy Food Recipes In Hindi