कैल्शियम की कमी पूरी करने की आयुर्वेद टिप्स

by Darshana Bhawsar
कैल्शियम

कैल्शियम की मात्रा शरीर में भरपूर होना चाहिए नहीं तो शरीर में कई प्रकार की परेशानी होती हैं। शरीर में हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक है। लेकिन आज के समय में कैल्शियम की कमी अधिक मात्रा में देखी जाती है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए कुछ आयुर्वेद टिप्स हैं जिन्हें आयुर्वेदिक मेडिसिन के रूप में प्रयोग करके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढाया जा सकता है।

आंवला:

आंवले में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर रोज एक आंवले का सेवन किया जाये तो कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अगर आप आंवला नहीं खा सकते तो आंवले के चूर्ण का सेवन आयुर्वेदिक मेडिसिन के रूप में रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ करना चाहिए। इससे कई बिमारियों से निजात भी मिलता है।

अमरुद:

अमरुद एक ऐसा फल है जिसके बीज कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं। अमरुद के मौसम में इस फल का सेवन करना चाहिए। पेट की कई परेशानी भी अमरुद खाने से नष्ट होती हैं। लेकिन अमरुद खाने के बाद पानी न पियें इससे सर्दी जुखाम जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। और अगर पहले से ही आपको सर्दी जुखाम है तो अमरुद का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: मोतियाबिंद होने के कारण और इसके प्रकार

कैल्शियम

दूध:

दूध के सेवन से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह एक बहुत उपयोगी आयुर्वेद टिप्स है जो सालों से उपयोग में है। और दूध से बनी चीज़ों के सेवन से भी कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है जैसे: दही, पनीर, मक्कन इत्यादि।

केला:

कैल्शियम की कमी वाले शरीर के लिए केला एक उपयोगी आयुर्वेदिक मेडिसिन की तरह कार्य करता है। यह एक ऐसा फल है जिसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है एवं इसके सेवन से कैल्शियम की कमी को नष्ट किया जा सकता है।

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो उससे कई अन्य रोग भी उत्तपन होते हैं एवं दांत कमजोर होना, नाख़ून एवं हदिय्यों में दर्द होना, जोड़ों में दर्द होना, थकावट होना, धड़कन का अचानक तेज़ होना। कैल्शियम की कमी के कारण इस प्रकार की समस्याएं उत्प्पन होती है। घरेलु आयुर्वेद टिप्स के द्वारा इस प्रकार की कैल्शियम की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: आंखों के भारीपन और थकावट को दूर करने के आसान उपाय