शरीर और मन को कैसे शांत करती है कलर थेरेपी, जानें करने का तरीका

by Naina Chauhan
color

हमारा मन रंग- बिरंगे रंगों को देखकर खुश होता है। यह हमारे मन को शांत कर देते हैं। आपने कई थेरेपी के बारे में सुना होगा, जिनमें से एक कलर थैरेपी भी है। हालांकि कम ही लोग इस थेरेपी के बारे में जानते हैं पर कलर थेरेपी की शक्ति आपके तन और मन को शांत करने में काफी फायदेमंद है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि कलर थेरेपी क्‍यों की जाती है और इसके क्‍या फायदे हैं।

color

कलर थेरेपी क्‍यों की जाती है?

कलर थेरेपी को इसलिए किया जाता है क्योंकि इससे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक असंतुलन को ठीक कर सकते हैं। जैसे कि यदि आप तनाव में हैं, तो आप कलर थेरेपी ले सकते हैं इससे आपका मन शांत रहेगा। कलर थेरेपी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आपको एनर्जी देती है।

कलर थेरेपी के फायदे

कलर थेरेपी में कुछ विशेष रंग शामिल हैं, जिसमें इन विशेष रंगों का अपना एक महत्‍व है और इनके अपने अलग-अलग फायदे हैं।

1- लाल रंग – लाल रंग, उत्तेजना, परिसंचरण, और मन, शरीर की आत्मा से जुड़ा है। यह  यह लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है।

colour

2- नारंगी रंग –  यह रंग व्‍यक्ति की यौन ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यह साहस को उत्तेजित करता है और मानसिक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

3- पीला रंग – पीला रंग आपकी समझ और बुद्धि को उत्तेजित करता है।

4- हरा रंग – हरा रंग हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देता है यह आपके दिल को स्‍वस्‍थ और बीमारियों से दूर रखता है।

5- नीला रंग- यह एक ठंडा रंग है। ब्लू कलर थेरेपी का उपयोग पित्त और बुखार आदि समस्‍याओं से निपटने के लिए किया जाता है। यह रंग तन- मन को शांत करता है।

colour

6- बैंगनी रंग – बैंगनी या वायलेट रंग मन को एक छठी इंद्रिय या अंतर्ज्ञान के लिए है। यह आपके ज्ञान को बढ़ावा देता है।