हृदय को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है ये सुपरफूड

by Naina Chauhan
beetroot

अच्छी सेहत हर किसी को चाहिए, पर इसके लिए थोड़ी मेहनत तो करनी होगी। लेकिन अपने हृदय को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना हमारे हाथ में रहता है। इसके लिए चुकंदर, सुपरफूड के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके साथ ही चुकंदर का रस एथलीट और जिम करने वालों के प्रदर्शन में सुधार कर सकता है, यह रक्तचाप को कम कर सकता है और रक्त के प्रवाह को बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं चुकंदर खाने के क्या फायदे हैं।

apple

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे

चुकंदर हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। यह जीनस बीटा वल्गेरिस की किस्मों में से एक है और पौधे का जड़ वाला हिस्सा होता है। इसका सेवन अक्सर सलाद और जूस के रूप में किया जाता है।

kiwi

चुकंदर खाने के फायदे–   

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को

1. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर चुकंदर, जिसे अल्फा-लिपोइक एसिड भी कहा जाता है।

2. एक कप चुकंदर से 3.81 ग्राम फाइबर मिलता है। पाचन को बेहतर बनाने और आंत को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त फाइबर का सेवन आवश्यक है।

3. कहा जाता है कि चुकंदर का रस वर्कआउट रिकवरी और एथलीट के लिए उर्जा का अच्‍छा स्‍त्रोत है।

4. कैंसर को मारने के लिए चुकंदर सक्षम होता है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

5. चुकंदर आपकी त्वचा को निखारने में मदद करता है।

6.  बालों को बढ़ने में मददगार है चुकंदर ।

7. चुकंदर त्वचा पर लगाने से डेड सेल साफ होती हैं।

8. चुकंदर में विटामिन-बी, विटामिन-सी, फॉस्फोरस, कैल्सियम, प्रोटीन और ऐंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो शरीर में ब्लड प्यूरिफिकेशन और ऑक्सीजन बढ़ाने का काम करते हैं।

Khajur

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

9. चुकंदर फाइबर्स पेट को साफ रखने में मददगार होते हैं।

10. अगर आपको कोई काम करते हुए बहुत जल्दी थकान हो जाती है तो ऐसा शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने और ब्लड की कमी के कारण होता है। लेकिन अगर आप चुकंदर का जूस या सलाद खाएंगे तो आपको बहुत फायदा होगा।