क्या है अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स?

by Darshana Bhawsar
Umbilical cord

माँ के पेट से लेकर जन्म लेने तक का सफ़र बहुत ही मुश्किल होता है। जब बच्चा माँ के गर्भ में होता है उस समय बच्चे और माँ दोनों को ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम बात करने वाले हैं आखिर क्या है अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स? इसमें क्या होता है। तो चलिए जानते हैं।

मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

क्या है अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स?:

अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स का मतलब है एक्‍यूट ऑब्‍स्‍टेट्रिक एमरजेंसी और इस दौरान तुरंत ही डिलीवरी करवाना आवश्यक होता है। और सबसे बड़ी बात इस स्थिति में सिजेरियन ऑपरेशन ही करवाना जरुरी होता है। जब कभी भी डिलीवरी के समय गर्भाशय ग्रीवा का मुँह खुल जाये और बच्चे का कुछ हिस्सा बाहर आ जाये और अम्‍बिलिकल कॉर्ड योनी में गिर जाये तो अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स की स्थिति होती है। ऐसा डिलीवरी के तुरंत पहले या इसके दौरान ही होता है। ऐसा 300 गर्भवती महिलाओं में से किसी एक में डिलीवरी के दौरान देखने को मिलता है

code

अम्‍बिलिकल कॉर्ड एक लचीली नली होती है जो गर्भावस्था में शिशु और माँ को जोडती है। इसके द्वारा बच्चे को गर्भाशय में माँ के द्वारा जीवन प्राप्त होता है। अम्‍बिलिकल कॉर्ड द्वारा बच्चे को सभी पोषक तत्व मिलते हैं यह एक धमनी और दो नसों से बनी हुई होती है।

विच हेज़ल क्या है? कैसे आँख और त्वचा के लिए लाभकारी है ये औषधि

अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स के कारण:

  1. अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स के कारण इस प्रकार हैं जैसे:
  2. झिल्लियों का समय से पूर्व ही फटना
  3. प्रीटर्म लेबर
  4. एक समय पर दो या तीन बच्‍चे होना
  5. एम्नियोटिक फ्लूइड अधिक हो जाना, इसे पॉलीहाइड्रेमिनोस कहा जाता हैं।
  6. बच्‍चे का पेट में उल्‍टा होना।
umbilical code

इस प्रकार से कई कारण होते हैं अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स और ये गर्भवती के हाथ में नहीं होता या डॉक्टर के हाथ में नहीं होता कि इसे रोक लिया जाए।

अगर आप भी परेशान है अपने बढ़े हुुए कोलेस्ट्रॉल से, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

तो अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर क्या है अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स और क्या हैं इसके कारण। वैसे गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को स्वयं का शिशु का विशेष ध्यान रखना होता है जिससे दोनों स्वास्थ्य रहें। लेकिन इसके बाद भी कुछ चीज़ें गर्भवती के नियंत्रण में नहीं होती। वैसे अम्बिलिकल कॉर्ड प्रोलैप्स एक ऐसी स्थिति है जिसके बारे में पता होना चाहिए।

Read More Article On Parenting In Hindi