मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए अपनाएं ये तरीका

by Darshana Bhawsar
mental health

मेंटल हेल्थ (mental health) मतलब मानसिक संतुलन और मानसिक संतुलन को ठीक रखना बहुत जरुरी है। अगर मानसिक संतुलन सही रहता है तो हर काम बहुत आसानी से हो जाता है और हर काम को सही तरीके से किया जा सकता है। और दूसरी बात कि मेंटल हेल्थ सही रहना बहुत जरुरी है नहीं तो व्यक्ति पागल भी हो सकता है। मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए आप नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं।

  1. योग
  2. मैडिटेशन
  3. व्यायाम
  4. वॉक
  5. अन्य

योग:

yoga

मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको योग करना चाहिए इसमें आप अगर प्राणायाम करते हैं तो आपको बहुत उम्दा महसूस होगा और आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। कहा जाता है कि योग से आपका दिमाग शांत रहता है जो बहुत ही आवश्यक है।

हार्ट पेशेंट को ज्यादा होता है हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे करें इसका बचाव

मैडिटेशन:

meditation

मैडिटेशन जिससे शायद मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है और इसके कई उदहारण भी हैं। यह एक ऐसी क्रिया है जिसमें व्यक्ति स्वयं को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से मैडिटेशन के सकारात्मक परिणाम हैं। तो इसे अपने जीवन में जरुर उतारें।

व्यायाम:

व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है चाहे वो शरीर के लिए हो या मानसिक संतुलन के लिए। व्यायाम को रोजाना करना चाहिये। अगर आप सुबह व्यायाम करते हैं तो इससे अच्छी बात और कुछ हो ही नहीं सकती इससे आपका पूरा दिन बहुत अच्छे से गुजरेगा।

वॉक:

walking

सुबह सबेरे की वॉक भी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है। वॉक करने से मेंटल हेल्थ भी बहुत अच्छी होती है। कम से कम 30 मिनिट से लेकर 1 घंटे तक वॉक करना चाहिए। इससे आपका वजन तो नियंत्रित रहता है। मानसिक संतुलन के लिए वॉक बहुत जरुरी है।

पैरासिटामोल के ओवरडोज से होगें साइड इफेक्ट, जानें इसके बचाव

अन्य:

अन्य में बहुत सी चीज़ें आती हैं जैसे आप इसमें गाना सुन सकते हैं, गाना गा सकते हैं, कोई इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं जो आपको पसंद हो वह कार्य कर सकते हैं। इससे मेंटल हेल्थ बहुत ही अच्छी रहती है। तो आप इसे जरुर करके देखें।

सेक्स जानकारी : क्या है कॉन्ट्रासेप्शन और उसके अलग-अलग तरीके?

इस तरह से मेंटल हेल्थ को आप अच्छा रख सकते हैं और इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। इस प्रकार से आपको और भी कई फायदे होंगे।

Read More Article On Health Tips In Hindi