विच हेज़ल क्या है? कैसे आँख और त्वचा के लिए लाभकारी है ये औषधि

by Darshana Bhawsar
Witch Hazel

विच हेजल एक ऐसा पौधा होता है जो त्वचा रोग को दूर करता है एवं यह एक औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह उत्तरी अमेरिका, जापान और चीन में अत्यधिक पाया जाता है। इसको हैमामेलिस वर्जिनिआना के नाम से जाना जाता है। यह झाड़ू जैसा एक पौधा होता है। इसकी हाइट 15 से 20 फिट तक होती है। वैसे यह कई प्रजातियाँ में पाया जाता है। त्वचा के साथ ही साथ यह आँखों के लिए भी लाभकारी है। विज हेजल के लाभ कई हैं जैसे:

आँख और त्वचा के लिए लाभकारी है विज हेजल:

विज हेजल को आँख और त्वचा के लिए वरदान स्वरुप है। विच हेजल का अर्क आँखों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे कई प्रकार आँखों की परेशानियाँ दूर होती हैं जैसे आँखों का पीलापन, नींद में परेशानी, आँखों का लाल होना, डार्क सर्किल आदि। लेकिन इसका प्रयोग डॉक्टर से पूछ कर ही करें। वैसे तो इसके कई औषधीय गुण हैं। अब हम देखेंगे त्वचा के लिए विज हेजल के क्या क्या लाभ है।  विज हेजल के लाभ में यह भी एक है।

इसे भी पढ़ें-कैंसर से लड़ने में मदद करती हैं खाने की ये 5 चीजें

  1. एक्जिमा और सोरायसिस
  2. स्ट्रेच मार्क्स 
  3. शेव के बाद के जलन के लिए
  4. चेचक के लिए
  5. त्वचा के लिए टोनर के रूप में 
  6. ब्लैकहेड के लिए 

एक्जिमा और सोरायसिस:

एक्जिमा और सोरायसिस से लोग बहुत परेशान हो जाते हैं और इनका इलाज  बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन अगर इनका आयुर्वेदिक इलाज किया जाये तो इनसे छुटकारा पाया  जाता है। एक्जिमा और सोरायसिस के विज हेजल को बहुत लाभकारी माना जाता है। विज हेजल के लाभ में या भी शामिल है।

स्ट्रेच मार्क्स:

स्ट्रेच मार्क्स के निशान प्रसव या फिर पीरियड्स के बाद आ जाते हैं कभी-कभी मोटापा घटने और बढ़ने से भी स्ट्रेच मार्क्स का आना संभव है और ये बहुत ही जिद्दी निशान होते हैं। इसके बाद भी इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए विज हेजल के तेल एवं इससे बनी हुई क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है।

शेव के बाद के जलन के लिए:

शेव के बाद के जलन से कई बार चिडचिडाहट होने लगती है और इस पर कई बार क्रीम या अन्य प्रोडक्ट लगाने के कारण त्वचा में और भी जलन होने लगती है। तो अगर शेव के बाद विज हेजल का तेल या इसका रस लगा लिया जाये तो उससे जलन बंद हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

चेचक के लिए:

चेचक और उससे होने वाले दाग को विज हेजल के द्वारा मिटाया जा सकता है। और पूर्ण रूप से त्वचा को स्वस्थ करने में यह औषधी सहयोगी सिद्ध हुई है, इसके पत्तों को पानी में उबाल कर उससे नहाने से चेचक के दाग और चेचक में आराम मिलता है। विज हेजल के लाभ अगर देखें तो यह एक बहुत चमत्कारिक लाभ है।

त्वचा के लिए टोनर:

जी हाँ यह त्वचा के लिए एक अच्छा टोनर भी है जिसे आप रोजाना उपयोग कर सकते हैं। पानी में इसके पत्तों को उबाल लें और ठंडा होने पर इसमें गुलाबजल मिला लें और फिर इसका उपयोग करें। आप देखेंगे कि यह काफी अच्छा टोनर है, इससे त्वचा में चमक आएगी, खिंचाव आएगा, दाग धब्बे एवं कील मुंहासे सब नष्ट हो जायेंगे।

इसे भी पढ़ें-सेक्स जानकारी : क्या है कॉन्ट्रासेप्शन और उसके अलग-अलग तरीके?

ब्लैकहेड के लिए :

ब्लैकहेड के लिए  के लिए इसकी पत्तियों को अच्छे से पीस लें और उसको चेहरे पर स्क्रब की तरह लगायें आप देखेंगे कि बहुत ही अच्छे तरह से आपके चेहरे के ब्लैकहेड निकल रहे हैं। इसके किसी प्रकार के नुकसान नहीं हैं बल्कि फायदे ही हैं।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं सस्ता और नैचुरल तरीका

ये विज हेजल के लाभ हैं और ये 100% लाभ देने वाली आयुर्वेदिक औषधी है इसके फायदे अधिक हैं लेकिन इसकी मात्रा का अनुमान आप स्वयं न लगायें और इसके लिए चिकित्सक की सलाह जरुर लें।

Read More Article On Health News In Hindi