इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं सस्ता और नैचुरल तरीका

by Naina Chauhan
giloy

देश में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए सभी के लिए इम्यूनिटी का ध्यान रखना जरूरी हो गया है। हर कोई इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह की दवाइयों और महंगी डाइट अपना रहे हैं। जबकि इसे बढ़ाने का सस्ता और नेचुरल उपाय भी है। गिलोय की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ाई जा सकती है। कई लोग तो इसकी पत्तियों को दूसरों फलों के साथ जूस में मिलाकर भी पीते हैं।

इसे भी पढ़े: दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या को कैसे दूर करें?

गिलोय की पत्त‍ियां पान के पत्ते की तरह होती हैं। इसमें कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस की मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसके तनों में स्टार्च की भी अच्छी मात्रा होती है। ये एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है, जो इम्यून सिस्टमको बूस्ट करने के साथ-साथ कई खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा करता है।

1. गिलोय का जूस या कढ़ा पीने से एनीमिया दूर करने में मदद मिलती है।

2. पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय के पत्ते को फायदेमंद माना जाता है। अगर आप चाहें तो गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से बचने का उपाय

3. हाथ-पैरों में जलन हो या फिर स्किन एलेर्जी आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गिलोय की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें और उसे सुबह-शाम पैरों पर और हथेलियों पर लगाएं।

4. पेट से जुड़ी कई बीमारियों में गिलोय का इस्तेमाल करना बड़ा फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

5. गिलोय का इस्तेमाल बुखार और सर्दी दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर बहुत दिनों से बुखार है और तापमान कम नहीं हो रहा है तो गिलोय की पत्त‍ियों का काढ़ा पीना फायदेमंद रहेगा।