होम मेड मास्क से दूर करें एक्जिमा की परेशानी, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

by Darshana Bhawsar
mask

क्या आप एक्जिमा से परेशान है और कई दिनों से इसका इलाज तलाश रहे हैं? तो यहाँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं होम मेड मास्क, जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा और एक्जिमा से आपको राहत मिलेगी। वैसे एक्जिमा एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें त्वचा पर दाने हो जाते हैं त्वचा खुरदुरी हो जाती है और पपड़ी जमने के साथ ही साथ इसमें बहुत खुजली होती है। यह त्वचा पर एक प्रकार की एलर्जी ही है। इसके लिए लोग कई प्रकार से दवाई करते हैं और सही दवा न मिलने पर परेशान भी हो जाते हैं।

एक्जिमा के लिए होम मेड मास्क:

पैरासिटामोल के ओवरडोज से होगें साइड इफेक्ट, जानें इसके बचाव

सामग्री:

एक कटोरी दलिया, 1 चम्मच शहद, 1 से 2 चम्मच दही।

विधि:

  1. सबसे पहले दलिया गर्म पानी में डाल दें और इसे ढक दें।
  2. कुछ मिनिट बाद इसमें शहद डाल दें।
  3. अब इसमें 1 से 2 चम्मच दही जरुरत के अनुसार डाल दें।
  4. अब इससे अच्छे से मिलायें और एक्जिमा वाले स्थान पर लगायें।

मास्क लगाने के पहले यह जानना भी जरुरी है:

  1. इस मास्क को प्रयोग करने से पहले शारीर के उस हिस्से को अच्छे से धो लें
  2. मास्क को कम से कम 15 से 30 मिनिट तक लगा कर रखें।
  3. मास्क को गर्म पानी से साफ़ करें।
  4. जब इसका प्रयोग करें तो त्वचा पर बाहरी कोई प्रोडक्ट न लगायें।
  5. सादा दलिया ही मास्क बनाने के लिए प्रयोग करें।

परहेज भी है जरुरी:

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं सस्ता और नैचुरल तरीका

जी हाँ एक्जिमा में आपको परहेज करना भी बहुत जरुरी है तो नीचे दी गई बातों पर ध्यान दें:

  1. गेंहू, जौ, राई ग्लूटेन वाली चीजों से दूर रहें।
  2. दूध, दही, चीज़ एवं पनीर सभी डेरी प्रोडक्ट का सेवन भूल कर भी न करें।
  3. सोया मिल्क, टोफू एवं सोया नगेट्स न खाएं।
  4. एमएसजी मिक्स चीज़ों से भी दूर रहें।
  5. खट्टे पदार्थ न खाएं।

तो इस प्रकार से आप घर पर ही एक्जिमा मास्क को बना सकते हैं उसका प्रयोग कर सकते हैं लेकिन आपको कुछ बताई गई चीज़ों का परहेज भी करना होगा जो आप जरुर करें तब ही आप एक्जिमा को पूर्ण रूप से खत्म कर पाएंगे। सादा दलिया से मतलब है ऐसा दलिया जिसमें कोई सब्जियाँ न मिली हुई हों या तेल या कुछ भी न मिला हुआ हो। वैसे एक्जिमा का कारण कुछ भी हो सकता है जैसे ठन्डे या गर्म तापमान के संपर्क में अचानक जाना, किसी खाने कि वस्तु से एलर्जी, साबुन से एलर्जी, हार्मोन्स के कारण। इस तरह इसको वजह कुछ भी हो सकती लेकिन आप घबराएं न और इस घर में बने हुए मास्क का प्रयोग करें।

Read More Article On Health News In Hindi