बड़े काम के हैं सूरजमुखी के बीज जानें इनके अद्भुत फायदे

by Darshana Bhawsar
sunflower

क्या आप भी अपनी फिटनेस के लिए काफी जागरूक हैं अगर हाँ तो फिर तो आप सूरजमुखी के बीज के फायदों के बारे में जानते ही होंगे और अगर नहीं जानते तो आज उनको हम यहाँ बताएँगे कि सूरजमुखी के बीज के क्या फायदे हैं। सूरजमुखी के बीज काफी फायदेमंद होते हैं इससे स्वस्थ और फिट बॉडी बनती है। इतना ही नहीं त्वचा के लिए और बालों के लिए भी सूरजमुखी के बीज काफी उम्दा माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

immunity

ब्राउन या ब्लैक राइस: किस तरह के चावल होते हैं सबसे ज्यादा हेल्दी

बड़े काम के हैं सूरजमुखी के बीज जानें इनके अद्भुत फायदे:

  1. इम्युनिटी स्ट्रांग होती है
  2. हार्ट के लिए काफी उम्दा माने जाते हैं सूरजमुखी के बीज
  3. तनाव से  मुक्ति मिलती है
  4. त्वचा में चमक आती है
  5. कब्ज दूर होती है

मूंगफली के तेल के फायदे, दिल- दिमाग को रखता है हेल्दी

इम्युनिटी स्ट्रांग होती है:

इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिए सूरजमुखी के बीज काफी उम्दा माने जाते हैं इससे इम्युनिटी काफी अच्छी हो जाती है। आप इसका सेवन कभी भी कर सकते हैं लेकिन इन्हें बहुत ज्यादा मात्रा में न खाएं, क्योंकि अगर जरुरत से ज्यादा किसी चीज़ का सेवन किया जाता है तो उससे भी नुकसान होता है।

नवरात्र – कूटु के आटे का सेवन कैसे फायदेमंद हैं

हार्ट के लिए काफी उम्दा माने जाते हैं सूरजमुखी के बीज:

आज के समय में हार्ट से सम्बंधित परेशानियाँ कई लोगों को है चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों न हो, सब ह्रदय सम्बंधित बिमारियों से परेशान है। अगर आप सूरजमुखी के बीज का सेवन करते हैं तो आप ह्रदय सम्बंधित रोगों को नियंत्रित कर सकते हैं। इसे किसी भी उम्र के लोग खा सकते हैं।

stree free

स्टेमिना बढ़ाने के लिए फायदेमंद हैं ये 10 सुपरफूड्स

तनाव से मुक्ति मिलती है:

इस समय जिस प्रकार से लोगों की दिनचर्या है उससे लोगों को तनाव और अवसाद होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप मैडिटेशन और योग व्यायाम करते हैं तो इससे आप तनाव और डिप्रेशन से मुक्त हो पाएंगे। इसके साथ ही अगर आप सूरजमुखी के बीज खाते हैं तो उससे आपको तनाव और डिप्रेशन से मुक्त होने में सहायता मिलेगी।

क्या रसोई में रखे खुले मसालों का भी होता है एक्सपायरी डेट? जानें इन्हें इस्तेमाल करने से जुड़ी बड़ी बातें

त्वचा में चमक आती है:

प्रदूषण के कारण त्वचा और बालों की समस्या आम हो गई है और इसके साथ ही लोग केमिकल और सैलून से इतने अधिक प्रभावित हैं कि उन्हें इसके दुषपरिणाम दिखाई नहीं देते लेकिन बाद में पछतावा होता है। सूरजमुखी के बीज प्राकृतिक होते हैं इसका अगर नियमित सेवन किया जाये तो इससे त्वचा में चमक आती है और त्वचा की हर समाया दूर होती है साथ ही बालों के लिए भी यह बहुत उम्दा होते हैं।

बालों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं हेल्दी डाइट- जानिए कैसे

कब्ज दूर होती है:

अगर आपको कब्ज है तो आपको कई अन्य समस्याएं भी होंगी जिसके कारण आप परेशान रह सकते हैं। पेट का साफ़ होना बहुत जरुरी है। अगर आप सूरजमुखी के बीजों का नियमित सेवन करें तो इससे आपको कब्ज नहीं होगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

gastric

दही का क्या फायदा है?

सूरजमुखी के बीजों में प्रोटीन,मिनरल एवं विटामिन सभी कुछ पाया जाता है तो यह कह सकते हैं कि यह मल्टी विटामिन की तरह कार्य करता है। इसका नियमित सेवन सेहत के लिए और फिटनेस के लिए बहुत उम्दा है। इसको अपनाकर देखिये।