वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन

by Darshana Bhawsar
fat lose

आज के समय में वजन कम करना एक चुनौती के समान ही है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह सुन्दर हो और फिट हो। फिट रहने के लिए कई लोग तो हजारों लाखों रूपये भी खर्च करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन यहाँ आपको हज़ारों लाखों रूपये खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है। बस आपको हमारे द्वारा सुझाव दिए गए कुछ टिप्स अपनाना है। और साथ ही आपको अपने खाने पर थोड़ा सा नियंत्रण करते हुए नीचे बताये गए खाने को खाना है। अगर आप इसका पूर्ण रूप से पालन करेंगे तो आपको वजन कम करने से कोई नहीं रोक सकता। उसके पहले हम बात करेंगे मोटापे के बारे में।

इसे भी पढ़ें:वर्कआउट के बिना भी कर सकते हैं वजन कम

वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन:

  • मोटापे का कारण:

मोटापे के कई कारण हो सकते हैं तो आपको सबसे पहले आपके मोटापे का कारण पता करना है। अगर आपको थॉयरॉइड है तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही भोजन और व्यायाम करना पड़ेगा। अगर आपका मोटापा वंशानुगत है तो भी आप वजन कम कर सकते हैं। और अगर ज्यादा खाने की वजह से आप मोटे हैं तो जो खाना हम आपको बताने वाले हैं उससे आप निश्चित ही पतले हो जायेंगे। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे 

  • व्यायाम है जरुरी:

जी हाँ अकेले खाना कम करने से या लौ कैलोरी फ़ूड से ही वजन कम नहीं होता उसके लिए आपको व्यायाम भी करना होता है। व्यायाम में आप योग, जिम, डांस या रनिंग कुछ भी कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए 30 से 50 प्रतिशत व्यायाम महत्वपूर्ण होता है बाकि निर्भर करता है आपकी डाइट पर। तो व्यायाम भी वजन कम करने के लिए बहुत जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

अब हम बात करते हैं कि किस प्रकार का भोजन वजन कम करने के लिए लेना चाहिए। यहाँ हम आपको बताएँगे कि आप वजन कम करने के लिए क्या खाएँ और क्या पियें। जिससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम हो जाये और फिर बड़े नहीं।

  • सुबह ग्रीन टी:

ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं इसमें पाए जाने वाले तत्व वजन कम करने में सहायक होते हैं। आप सुबह ग्रीन टी जरूर पियें। क्योंकि ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन बाहर निकल जायेंगे। और आपको रिफ्रेश फील होगा। आप चाहें तो दिन में भी ग्रीन टी पी सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो कम से कम सुबह के समय ग्रीन टी जरूर पियें।

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को

  • हर 2 घंटे के अंतराल से 250 ग्राम या आधा लीटर पानी पियें:

पानी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है इसलिए पानी जरुरी पियें। लेकिन अगर आप सुबह 2 लीटर पानी एक साथ नहीं पी पा रहे हैं तो हर 2 घंटे के अंतराल से 250 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक पानी जरूर पियें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी की पूर्ति हो जाएगी।  और इससे आपको अपना वजन कम करने में भी सहायता मिलेगी। फिर धीरे-धीरे आप पानी की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो बढ़ा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को

  • नाश्ते में खाएँ उबला अंडा:

नाश्ते में आप कुछ प्रोटीन खाएँ जैसे उबला हुआ अंडा, पनीर, कॉर्नफ्लेक्स इत्यादि। इन भोजन को खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। आपका पेट भरा हुआ रहेगा। अंडा शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे शरीर में प्रोटीन और केलीशियम की कमी पूरी होती है। आप वर्कआउट के पहले और बाद में अंडे का सेवन कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन जिससे आपको बहुत ही फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

  • दोपहर का खाना:

वजन कम करने के लिए हमें दोपहर के खाने में क्या खाना है इसका ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है। तो दोपहर के खाने में आप सब्जी, रोटी, दाल, सलाद और दही का सेवन करें। ये सभी चीज़ें आपके शरीर में ऊर्जा प्रदान करेंगी। यह भोजन वजन कम करने में भी सहायक होगा लेकिन ध्यान रखें रोटी की मात्रा खाने में 1 या 2 ही रखें, सब्जी और दाल की मात्रा आप बड़ा सकते हैं। दही का सेवन दिन के खाने के समय ही करें। रात में चावल और दही न खाएँ। चावल का सेवन पूर्ण रूप से बंद कर दें। अगर चावल खाना ही है तो ब्राउन राइज का प्रयोग करें। तो वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन और देखें इसके फायदे।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • शाम के समय जूस या नारियल पानी:

शाम के समय अगर आपको बहुत भूख लग रही है तो आप जूस या नारियल पानी का पी लें। इनसे आपका वजन नहीं बढ़ेगा और आपको आपको थोड़े समय तक भूख भी नहीं लगेगी। जूस और नारियल पानी दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। जूस और नारियल पानी पीने से मोटापा तो कम होता ही है साथ ही त्वचा में चमक भी आती है। इसलिए इसे अपने नियमित खाने का हिस्सा बनांयें।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • रात का खाना:

हमेशा याद रखें कि आप रात को जो भी खाएँ उसे पचाना बहुत जरुरी होता है। पहली बात तो आप रात के खाने में दलिया या खिचड़ी जैसी चीज़ें ही खाएँ। और आप इस समय ओट्स का सेवन भी कर सकते हैं यह बहुत आसानी से पचने वाला भोजन है। और रात के खाने के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करें। जिससे आपका खाया हुआ खाना पच जाये। रात को खाने के तुरंत बाद सोएं न और न ही बैठे रहें।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • रात के खाने के 2 घंटे बाद ही सोएं:

रात का खाना थोड़ा आराम से पचता है इसलिए रात के खाने के बाद सोएं न। खाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही आप सोएं जब तक आपका खाना आसानी पूर्वक पच जायेगा। इससे आपको सुबह उठने के बाद रिलैक्स फील होगा। और अपनी सुबह ग्रीन टी की साथ शुरू करें।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए अपनाएँ सूप

ये तो हो गया कि आप पूरे दिन में क्या खाएँ और क्या नहीं। इसके अलावा भी आप कई चीज़ें वजन कम करने के लिए खा सकते हैं जैसे गोभी का सूप, मूंग की दाल का पानी, सलाद, अलसी, हरी धनिया पत्ती का जूस, एलोवेरा का जूस, एप्पल विनेगर इत्यादि। इन सबसे भी आपको अपना वजन कम करने में सहायता मिलेगी। अलसी तो आप खाना खाने के बाद जरूर खाएँ। इसके साथ ही आप कम से कम 45 मिनिट की वॉक करें अगर आप वॉक नहीं करना चाहते तो कोई एक व्यायाम जरूर करें। वजन कम करने के लिए अपनाये ये भोजन  जिससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होगा।