वजन कम करने के लिए 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार

by Darshana Bhawsar
weight lose food

वजन या मोटापा घटाने के लिए संतुलित आहार बहुत जरुरी होता है। साथ में व्यायाम और वर्कआउट की जरुरत भी होती है। अगर दोनों को साथ में फॉलो किया जाये तो बहुत ही जल्दी वजन कम होता है। इसलिए जब भी आप वजन काम करने के बारे में सोचें और उसके लिए खुद को तैयार करें तो सारी बातों को अपने दिमाग में रखें कि इस वजन को कम करने वाली यात्रा में आपको क्या-क्या करना है। यहाँ हम आपको बताएँगे वजन कम करने के लिए 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार। इस दौरान आपको क्या -क्या कहाँ है वह सब आपको बताएंगे। दिन में 12 घंटे होते हैं लेकिन हमें सिर्फ 8 घंटे के बारे में ही बात करना है कि आपको क्या खाना है कैसा आहार लेना है।

इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप सीक्रेट जानें और बनाये अपने रिश्ते को मजबूत

  • वजन कम करने के लिए 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार:

इसे भी पढ़ें:अपने मेल पार्टनर को आकर्षित करने के तरीके

  • सुबह उठने के 1 से 1.30 के बाद स्प्राउट या कुछ ऐसा लें:

health benefits

सुबह उठकर सबसे पहले 2 लीटर पानी पियें। उसके बाद जूस, केला, सेब या फिर स्प्राउट खा लें। इसके 30 मिनिट बाद आप वर्कआउट करें या जो भी व्यायाम आप करना चाहते हैं करें। यह आपका 8 घंटे का पहला आहार होगा जिसे हम संतुलित आहार कहेंगे। याद रहे की वर्कआउट कम से कम 1 घंटे का होना चाहिए ऐसा नहीं कि थोड़ी देर आप वर्कआउट करें। क्योंकि आपने जो खाया है उसको पचाने के लिए वर्कआउट बहुत ही ज्यादा जरुरी है।

इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?

  • वर्कआउट के बाद का आहार:

food

वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ खा लें जिससे आपके शरीर को प्रोटीन मिले। इसमें आप मछली, चिकिन, प्रोटीन शेख ले सकते हैं। ये आपका दूसरे घंटे का आहार होगा जो आपके शरीर को ऊर्जा देगा और जिससे आपको कार्य करने की शक्ति आएगी। वर्कआउट के पहले और बाद में खाना शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है। वजन कम करने के लिए 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार वर्कआउट के बाद लिया गया प्रोटीन आहार भी होता है।

इसे भी पढ़ें: 12 योग आसन जो आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं

  • 12 बजे कुछ हल्का खा लें:

food

जब हम वजन कम करने का प्रयास करते हैं उस समय हम वर्कआउट तो करते ही हैं साथ ही हमें खाने का भी ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं है कि हमें पूरी तरह भूखा रहना है या बहुत अधिक खाना है। इस दौरान संतुलित आहार लेना होता है। तो 12 बजे करीब आप 2-4 बादाम खा लें। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी।

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

  • 2.30 पर लंच:

lunch

इस दौरान नाश्ते, खाने सबका समय आपको निश्चित करना होगा। तो 2.30 पर आप लंच करें और लंच में पूरा खाना लें जैसे दही, चपाती रोटी, सब्जी लेकिन चावल से थोड़ा परहेज करें। सलाद भी खाने में लें। यह एक संतुलित आहार होगा जो 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार की सूचि में भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के लिए योग है वरदान

  • 4 बजे नारियल पानी:

coconut water

अब आपको 4 बजे के दौरान नारियल पानी पीना है। ध्यान रहे कि आप भूखे न रहें। नारियल पानी पीने से आपका पेट भरा हुआ रहेगा। और नारियल पानी वजन कम करने में भी सहायक होता है। तो इस आहार को भी आपको आपका जो 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार है उसमें शामिल करना है।

इसे भी पढ़ें: घर पर ही अपनी नाईट डेट बनायें रोमांटिक

  • 6 बजे एक सेब:

food

सेब सेहत के लिए बहुत ही उम्दा फल होता है और हर मौसम में सेब आसानी से मिल जाता है तो पांचवे घंटे का आहार है सेब। तो भूख लगने पर आप 6 बजे एक सेब खा लें। इससे आपकी भूख नियंत्रित हो जाएगी। सेब खाने के बाद आप कम से कम 20 मिनिट की वॉक जरूर करें। जिससे अपने दिन में जो भी खाया है वो थोड़ा पच जाये।

इसे भी पढ़ें: 7 मिनिट का महत्वपूर्ण वर्कआउट

  • 7 बजे लें कोई भी जूस:

juice

चूँकि आपने सेब खाने के बाद वॉक की है तो आपने जो भी खाया है वो थोड़ा पच गया होगा और इसलिए अब फिर से आपके शरीर को ऊर्जा की जरुरत होगी इसलिए अब आप किसी भी फल का जूस लें। हो सके तो मिक्स फ्रूट जूस लें यह सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे आपके ऊर्जा मिलेगी।

  • 8 बजे, मतलब खाने के 30 मिनिट पहले लें सूप:

food

कहते हैं सूप पीने से भूख सही लगती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसलिए खाने के कम से कम 30 मिनिट पहले आप किसी भी चीज़ का एक कटोरी सूप पिए जैसे टमाटर, पालक, कॉर्न, गोभी कोई भी सूप। इससे आपकी भूख खुलेगी और यह जो 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार है उसका यह अहम् भी है।

  • 8.30 पर खाएँ खाना:

food

8 30 पर खाना खाएँ। खाने में आप ओट्स, खिचड़ी या दलिया जैसी चीज़ें ही खाएँ। क्योंकि रात के समय ज्यादा भारी खाना हानिकारक होता है। और खाने के बाद भी कम से कम 30 मिनिट की वॉक जरूर करें। 8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार इस तरह आपको नियंत्रित करना है। यह पूरे दिन का आहार है।

इसे भी पढ़ें: 7 मिनिट का महत्वपूर्ण वर्कआउट

8 घंटे का महत्वपूर्ण आहार जो आपको पूरे दिन में खाना है इससे आपका वजन बहुत जल्दी नियंत्रित होगा। खाना आप अपने हिसाब से बदल सकते हैं लेकिन प्रोटीन के स्थान पर प्रोटीन लें और कार्ब्स को नियंत्रित करें। एक ही तरह का खाना रोज खाना मुश्किल होता है इसलिए आप खाना बदल सकते हैं लेकिन खाने में पोषक तत्व वहीँ हो और फैट न हो इसका विशेष ध्यान रखें।