पेट की चर्बी घटाने लिए करें ये काम

by Naina Chauhan
exercise

घर बैठे लोगों की वजन बढ़ने की समस्या बहुत परेशान कर रही है। ऐसे में लोग अपने वजन को कम करने और चर्बी घटाने के लिए कई तरीकों को अपनाते रहते हैं। फिलहाल इस समय पूरे देश में लॉकडाउन का समय चल रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि यह समय बहुत अच्छा है आपके पेट की चर्बी कम करने और वजन घटाने के लिए। क्योंकि इस वक्त आपके पास समय की कोई कमी नहीं है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे आसान उपाय हेल्दी डाइट और कुछ व्यायाम हो सकते हैं। आप घर पर अपने खाली समय का उपयोग अपने वजन कम करने में लगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स और डाइट के बारे में बताएंगे, जो आपकी पेट की चर्बी को कम करने में मददगार होंगे।

इसे भी पढ़ें: जीनी है जिंदगी तो अपने फेफड़ो के लिए पढ़ लो एक बार इसे

फाइबर-

हमारे शरीर में चर्बी बढ़ने का सबसे बड़ा महत्व हमारा पोषण होता है। बढ़ते वजन को कम करने के लिए हमेशा फाइबरयुक्त चीजों का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि फाइबर के वजह से हमें ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा महसूस होता है। फल, सब्जियों और अनाज में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, इसलिए इन्हें अपने आहार में शामिल जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को ब्राइट रखने के लिए, घर पर ही बनाएं चावल से क्रीम

डाइट प्लान-

हममें से कुछ लोग स्लिम बॉडी पाने के लिए कठोर डाइट प्लान फॉलो करना शुरू कर देते हैं। पर ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। आपको अपने डाइट में प्रोटीन और विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। 

व्यायाम-

पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। अगर लॉकडाउन के वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो आप घर के भीतर ही वर्कऑउट कर सकते हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ऐसे में बेहतर उपाय हो सकता है। यह आपके बॉडी के एब्डोमिनल मसल्स से फैट को कम करता है।

इसे भी पढ़ें: त्रिफला के फायदे

कैल्शियम-

हमारे शरीर के लिए कैल्शियम न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है बल्कि वजन घटाने में भी फायदेमंद है। अगर आप अपने डाइट में कैल्शियम को शामिल कर लेते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर आप भी डायबिटीज़ से परेशान हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े..

पानी पिएं-

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। पानी पीने से पाचन क्रिया भी सही रहती है और पेट की चर्बी भी कम होती है।