योग से दूर करें कब्ज

by Darshana Bhawsar
yoga

कब्ज एक ऐसी समस्या है जो बाद में बड़ कर बड़ा रूप ले लेती है और कई अन्य बिमारियों को जन्म देती है। कब्ज की समस्या आज के समय में बहुत ही आम है लेकिन इसको नियंत्रित करना भी बहुत ही आवश्यक है ताकि इसके कारण कोई अन्य बीमारी जन्म न ले पाए। योगासन से कब्ज जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। साथ ही योग के द्वारा बहुत सी बीमारियाँ दूर होती हैं। कब्ज के लिए योग बहुत ही उम्दा उपचार है।

Matsyasana

योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन

1.कब्ज के लिए योग:

-अधोमुख शवासन

– मत्स्येंद्र आसन

-पवनमुक्तासन

-अनजनेयासन

-बालासन

-उत्तनासन

-सुप्त मत्स्येन्द्रासन

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन

ये सभी आसान कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक हैं। इसके साथ ही अगर आप कुछ बातों पर और ध्यान दें तो कब्ज से राहत के लिए वह लाभदायक होगा जैसे:

1.सुबह उठकर कम से कम 2 से 3 गिलास गुनगुना पानी पीना।

2. हरी सब्जियाँ, फल और तरल भोजन का अधिक सेवन करना।

3. अधिक मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज करना।

4. ज्यादा तेल वाले खाने से परहेज।

मार्जरासन

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन

कब्ज को स्वयं से दूर रखने के लिए यह सब कार्य भी आवश्यक हैं। इससे आपको कब्ज की बीमारी में बहुत राहत मिलेगी। साथ ही अगर आप योग करते हैं तो कब्ज से आपको पूर्ण रूप से राहत मिलेगी। कब्ज के लिए योग ऐसा उपचार है जो कब्ज को जड़ से नष्ट कर सकता है। इसलिए कब्ज के लिए योग को अपनाने की सलाह दी जाती है। योग को अगर नियमित रूप से रोज किया जाये तो कई प्रकार की बिमारियों से दूर रहा जा सकता है। साथ में शरीर में स्फूर्ति बढ़ती है और मन एकाग्र होता है।

तनाव मुक्ति

चर्बी घटाने का सबसे आसान तरीका है योग

आज के समय में योग को एक महत्वपूर्ण उपचार माना गया है। डॉक्टर भी योग को अपनाने की सलाह देते हैं। क्योंकि योग से बड़ी-बड़ी बीमारी जैसे मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग इन सभी को नियंत्रित किया जा सकता है। योग मनुष्य के लिए एक बहुत ही बड़ा वरदान है जिससे आप अपने शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ सकते हैं। योग एक बहुत बड़ी शक्ति है जिससे मनुष्य को फायदा ही होता है इसके दुष्परिणाम नहीं हैं।