क्या आप जानते हैं हीमोग्लोबिन नहीं बनने के कारण

by Darshana Bhawsar
anaemia

हीमोग्लोबिन, आयरन, कैल्शियम और कई तत्व शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। अगर शरीर में इन सारे खनिजों की मात्रा पर्याप्त रूप से होगी तो शरीर सुचारू रूप से चलायमान होगा। एक स्वस्थ्य शरीर और उम्दा जीवनशैली के लिए शरीर में सभी खनिज पूर्ण रूप से होने चाहिए और शरीर को सभी विटामिन और मिनरल सही मात्रा में प्राप्त होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: तेजी से कम होगा मोटापा और पेट की चर्बी, रोजाना 2 मिनट करें ये योगासन

शरीर के लिए खून बहुत ही जरुरी होता है और कई बार खून की कमी होने के कारण एनीमिया, कैंसर जैसे रोग हो जाते हैं कई बार जिनको नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर शरीर में खून की कमी है तो इसे समय रहते पूरा कर लेना चाहिए जिससे इन बीमारियों से रोकथाम हो सके।

यहाँ आज हम बात करने जा रहे हैं हीमोग्लोबिन की। इसके बारे में तो सभी ने सुना होगा। अगर नहीं भी सुना है तो हम आपको यहाँ इसके बारे में पूर्ण रूप से जानकारी देंगे। हीमोग्लोबिनको हिंदी में रुधिरवर्णिका कहा जाता है। हीमोग्लोबिन रक्त में उत्पन्न होता है जो शरीर में कोशिकाओं के द्वारा रक्त का परिवहन करता है। सरल शब्दों में शरीर को नियमित प्रकार से मिनरल की आवश्यकता होती है और इन्ही में से एक है आयरन मतलब लौह तत्व। और यह जरुरत होती है शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए।

शरीर में हीमोग्लोबिन नहीं बनने के कई कारण होते हैं। इनके बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है। क्योंकि अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम है तो कई बीमारियाँ होने की सम्भावना होती है।

  • शरीर में हीमोग्लोबिन न बनने के कारण:
  • अनियमित खान पान:

अनियमित खान पान या गलत तरह से खान पान शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनने में बाधित करता है। असमय खाना और पौष्टिक आहार न लेना शरीर में खून की कमी उत्पन्न करता है जिससे शरीर में आयरन की कमी आ जाती है। और इस वजह से एनीमिया जैसे रोग पनपने लगते हैं।

  • दुर्घटना होना:

कोई ऐसी दुर्घटना होना जिसमें रक्तस्त्राव बहुत अधिक हुआ है तो उस परिस्थिति में भी शरीर में रक्त की कमी हो जाती है और ऐसे रक्त बहुत जल्दी नहीं बनता। इसकी वजह से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। इस दौरान खून बनने में काफी समय लगता है।

  • मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्त्राव:

कभी-कभी मासिक धर्म के दौरान बहुत ही अधिक रक्त स्त्राव होता है जिसकी वजह से खून में कमी आ जाती है अगर ऐसा नियमित रूप से होता है तो इसकी वजह से शरीर में खून की बहुत अधिक कमी हो जाती है और खून नहीं बनता। ऐसे में हीमोग्लोबिन बहुत कम हो जाता है जिसको बढ़ाना मुश्किल हो जाता है।

ये कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे हीमोग्लोबिन नहीं बनता। लेकिन अगर आप कुछ नियमों का पालन करें और नीचे दी गई इन बातों पर ध्यान दें तो हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है और कई रोगों से बचा जा सकता है। ये बहुत ही आसान तरीके हैं और घरेलु तरीके हैं।

  • अंकुरित अनाज:

अंकुरित अनाज में बहुत अधिक मात्रा में खनिज जैसे आयरन, कैल्शियम, मिनरल और प्रोटीन पाया जाता है। अगर रोज आप नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में कई पौष्टिक तत्व पहुँचते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी तो बहुत ही जल्दी पूरी होती है और नए रक्त कण बनते हैं।

  • अनार और चुकंदर का जूस:

अनार और चुकंदर आप सलाद की तरह भी खा सकते हैं और अगर आपको खाने में अनार और चुकंदर पसंद नहीं है तो आप रोज सुबह इनका मिक्स जूस जरूर पियें। इस जूस को पीने से बहुत ही जल्दी शरीर में लाल रक्त कण बनना शुरू होते हैं। और हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है।

  • मछली:

मछली या फिर समुद्री माँस या लीन माँस खाने से भी शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं और साथ ही इससे खून की कमी पूरी होती है। मछली सेहत के लिए बहुत ही अच्छा भोजन होता है। मछली खाने से त्वचा और बाल तो अच्छे होते ही हैं साथ ही मोटापा भी कम होता है और शरीर में लाल रक्त कण बनने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है।

  • खजूर:

खजूर एक फल होता है जिसका सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। जैसे खजूर को दूध में डालकर उबाल लें फिर इसे सोते समय पियें, इसकी बर्फी खा सकते हैं या फिर ऐसे ही खा सकते हैं। यह आपके स्वाद पर निर्भर करता है। खजूर रक्त बनाने और रक्त को बढ़ाने में बहुत ही सहायक होता है।

  • सेब:

सेबफल का सेवन शरीर के लिए बहुत ही उम्दा हो है इससे कई प्रकार के रोग नष्ट होते हैं साथ ही इससे हीमोग्लोबिन भी बनता है। सेबफल में अगर काला नमक मिलाकर प्रतिदिन सुबह उसका सेवन किया जाये तो इससे लाल रक्त कण बनते हैं।

  • जवारे का जूस:

जवारे मतलब गेहूं के हरे बीज जिन्हें गेहूं के बाले भी कहा जाता है। इनका रोज सुबह जूस पीने से हीमोग्लोबिन बनता है और साथ ही कैंसर जैसे रोगों से भी मुक्ति मिलती है। एनीमिया जैसे रोग भी इससे दूर होते हैं। इसलिए जवारे के जूस का सेवन रोज करना चाहिए।

  • पालक:

पालक का जूस या पालक को किसी भी प्रकार से लेना स्वास्थ के लिए बहुत ही उम्दा होता है। इससे आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है। और पालक का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है सब्जी की तरह, जूस बनाकर, सलाद की तरह आदि।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी अपनी पेट की बढ़ती चर्बी से हैं परेशान? तो इन तरीकों से दूर करें मोटापा

ये सभी ऐसे भोजन हैं जिससे आप बहुत ही जल्दी खून की कमी को पूरा कर सकते हैं लेकिन यह भोजन आपको नियम से रोज लेना अनिवार्य होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप हीमोग्लोबिन की कमी से बहुत ही आसानी से उभर पाएंगे। यह बहुत ही आसान और घरेलु उपाय है। जो खून की कमी को आसानी से पूरा करने में सहयोगी हैं। इनके अलावा आप तरबूज, खरबूजा, अंडा, चिकिन, शहतूत, शतावरी, हरी मटर, मैथी, टोफू, ब्रोकली, पत्ता गोभी, दाल, राजमा, आंवला, किशमिश, बादाम। ये सभी भोजन शरीर को विटामिन प्रदान करते हैं। खून की कमी को पूरा करने के लिए ये आसान तरीके अपना सकते हैं।