weight loss के लिए करें इस सुपरफूड का इस्तेमाल, मिलेगी बीमारियों से भी राहत

by Naina Chauhan
halim seed

वजन घटाने (weight loss) के लिए लोग कई तरह के सुपरफूड का इस्तेमाल करते हैं। अलसी, चिया सहित कई अन्य तरह के बीच है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इन सुपरफूड का दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये फिट रहने के लिए और बीमारियों से बचाने में कारगार होते हैं।

हलीम बीज भी ऐसा ही एक बीज है, जो सेहत के लिए लाभकारी है। हलीम बीज को गार्डन क्रेस सीड भी कहा जाता है। इस छोटे से बीज में आयरन, फाइबर, फोलेट, विटामिन सी, ए, ई और प्रोटीन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके सेहत के लिए इस बीज के क्या-क्या फायदे हैं।

इसे भी पढ़ें –मिलिट्री डाइट क्या है और कैसे ये वजन घटाने में कारगर है?

हलीम बीज के फायदे-

कब्ज से राहत-

हलीम बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कि पेट से जुड़ी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। यह बीज पेट से जूड़ी कई समस्या को दूर करता है जैसे गैस और कब्ज साथ ही पाचन क्रिया को सुधारता है। इस बीज को रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

एनीमिया दूर करने में फायदेमंद-

जिन लोगों के शरीर में एनीमिया की कमी होती है, उनके लिए हलीम बीज का सेवन लाभकारी होता है। इसमें आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है। इसके अलावा भी हलीम बीज में विटामिन सी भी पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें –जल्द वजन घटाने के लिए रोजाना पिएं लेमन टी

इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभकारी-

हलीम बीज में विटामन सी, ए, ई, एंटीऑक्सीडेंट और फोलिक एसिड पाए जाते हैं। ये शरीर में इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हलीम बीज में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी-खांसी, बुखार और गले दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।

वजन घटाने में करे मदद-

जिन लोगों को अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना है उनके लिए हलीम बीज फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसकी वजन से इसके सेवन करने पर लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

मासिक धर्म को नियंत्रित करते हैं हलीम के बीज-

महिला के लिए उसकी सेहत और गर्भधारण के लिए सही समय पर मासिक धर्म होना जरूरी होता है। हलीम के बीज में फाइटोकेमिकल पाए जाते हैं, जो हार्मोन को नियंत्रित रखते हैं।

इसे भी पढ़ें –क्या वजन कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है कमरख?

अगर आप भी चाहते हैं फिट रहना तो अपने दिनचर्या में हलीम बीज को शामिल करें। ये बीज आपको कई परेशानियों से राहत दिला सकता हैं और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

Read More Article On weight loss tips In Hindi