क्या वजन कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है कमरख?

by Naina Chauhan
fruit

कमरख एक ऐसा फल है जो भारत समेत एशिया और विश्व के चुनिंदा देशों में पाया जाता है। कमरख को स्टार फ्रूट कहा जाता है। कमरख के फल का सेवम अचार और चटनी में भी किया जाता है, क्यों ये खाने में खट्टा होता है। कमरख का रंग पीला होता है, लेकिन पकने के बाद नारंगी जैसा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह मूंगफली खाने से होगा ये फायदा

कमरख में कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर आंखों की रोशनी के लिए, इसके साथ ही यह डायबिटीज़ में फायदेमंद होता है, इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है और कैंसर रोग में भी लाभकारी है। आइए इस फल के फायदे के बारे में जानते हैं-

रक्त चाप नियंत्रित करता है

कमरख में पोटैशियम उच्च मात्रा में पाई जाती है, जो रक्त चाप को नियंत्रित करने में सहायक होती है। इसके लिए रोजाना कमरख फल का सेवन कर सकते हैं। यह बाजार में आसानी से मिल जाएंगे।

त्वचा के लिए लाभदायक है कमरख

कमरख में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आप रोजाना कमरख का सेवन कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत करता है कमरख

इसे भी पढ़ें: किस प्रकार से करें पद्मासन योग

कमरख फल का स्वाद खट्टा होता है। वहीं इसमें विटामिन-सी पाया जाता है। जबकि विटामिन-सी के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप चाहे तो इसे अचार और चटनी रूप में सेवन कर सकते हैं।

वजन कम करता है कमरख

कमरख में फाइबर की अधिकता होती है। इसको खाने से भूख पर नियंत्रण होता है। और पेट भरा महसूस होता है। इससे कैलोरी गेन नहीं होता है। साथ ही वर्कआउट करने से फैट बर्न होता है। इस वजह से मोटापे में कमरख फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए कमरख उपयोगी फल है।

डिस्क्लेमर: आपसे निवेदन है कि स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।