शरीर में विटामिन डी की कमी के क्या है कारण

by Mahima
vitamin d

विटामिन डी जो हमारी हड्डियों को मजबूत करता है। लेकिन अगर विटामिन डी ही हमारी बॉडी में कम हो जाता है तो हमारा मूल ढ़ांचा सबसे पहले प्रभावित होता है। जिसके कारण हमे कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन ‘के’ की पूर्ति के लिए करें इन सब्जियों का सेवन

विटामिन डी के कारण

मोटापा

मोटापा शरीर में विटामिन डी को कम करता है। अर्थात लोगों में विटामिन डी की कमी का एक कारण मोटापा भी है। यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फास्ट फूड और जंक फूड के इस्तेमाल के चलते बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है। ऐसे में विटामिन डी की कमी का खतरा और बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्यों आवश्यकता होती है मल्टी विटामिन्स को अपने डाइट में शामिल करने की ?

त्वचा का रंग गहरा होना

त्वचा का गहरा रंग मिलेनिन नामक पिगमेंट के कारण होता है। मिलेनन बहुत अधिक होने के कारण धूप लगने पर त्वचा में विटामिन-डी का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता। कुछ शोधो का मानना है कि बढती उम्र मे गहरे रंग की त्वचा वालों के विटामिन डी की कमी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपके शरीर में है विटामिन ए की कमी, तो करें इन चीजों का सेवन

सूर्य की किरणे

विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणे हैं, जो शरीर में जाने के बाद रिएक्शन कर विटामिन-डी बनाती हैं. जो लोग धूप में नहीं रहते या उनको किसी भी कारण धूप नहीं मिलती तो उनके शरीर में इसकी कमी हो जाती है। इसके अलावा सही खानपान का अभाव भी इसकी कमी का कारण है। खून में विटामिन-डी की मात्रा 20 मोनोग्राम प्रति मिलीलीटर से अधिक होनी चाहिए, इससे कम होना नुकसानदायक है।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद लौकी के जूस का सेवन प्रोटीन शेक से है अधिक लाभकारी

किडनी परिवर्तित न कर पाएं

किडनी विटामिन-डी को उसके सक्रिय रूप में परिवर्तित न कर पाएं तो शरीर में इसकी कमी होने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है, जिससे यह विटामिन-डी को परिवर्तित नहीं कर पाती। पाचन तंत्र इसे अवशोषित नहीं कर पाए तो भी इसकी कमी हो जाती है। कुछ बीमारियों के कारण पाचन तंत्र की विटामिन-डी अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित होती है।