अगर आपके शरीर में है विटामिन ए की कमी, तो करें इन चीजों का सेवन

by Mahima

नई दिल्ली। हमारे शरीर को विटामिन की काफी आवश्यकता होती है। जिसके लिए हमें समय-समय पर विटामिन्स की पूर्ति करते रहना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। विटामिन ए हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे हमारी त्वचा, हड्डियां और शरीर की अन्य कोशिकाएं मजबूत रहती हैं। विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद रहता है। जो हमारी कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।  इसके अलावा विटामिन ए मुक्त कणों को टूटने से रोकता है और हमारे शरीर से सूजन संबंधी समस्या नहीं उत्पन्न होने देता है।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद लौकी के जूस का सेवन प्रोटीन शेक से है अधिक लाभकारी

इतना ही नहीं इम्यून सिस्टम के कार्यों को बेहतर बनाने और दिल, किडनी के साथ-साथ दूसरे आवश्यक अंगों के कार्यों को भी सामान्य रखने के लिए विटामिन ए की भूमिका अहम मानी जाती है।

विटामिन ए की कमी से क्या होती हैं शरीर में समस्याएं

अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या, रूखे बाल, सूखी त्वचा , थकना, कमजोरी, नींद ना आना जैसी समस्याएं हो सकती है। जिसके कारण लोग और परेशान रहने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: रिप्रोडक्टिव सिस्टम को रखना है दुरुस्त तो महिलाएं करें उचित मात्रा में कॉफी का सेवन

इन चीजों का करें सेवन

विटामिन ए की समस्या से निजात पाने के लिए आप फलों, अंडा, दूध, गाजर, स्वीट पोटेटो और दही का सेवन कर सकते हैं यह चीजें आपके शरीर में विटामिन ए की पूर्ति कर देगी।