प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है रागी का सेवन

by Naina Chauhan
ragi

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को सही पोषक तत्व की जरूरत होती है। जिससे मां और होने वाले बच्चे का बेहतर विकास हो सके। गर्भावस्था के समय महिला को ताजे फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रॉडक्ट्स के साथ अनाज का सेवन करना भी जरूरी होता है। इसमें आप रागी भी शामिल कर सकते हैं, यह देखने में भूरे व लाल रंग की दिखती है। तो आइए जानते हैं महिलाओं को प्रेगनेंसी में रागी का सेवन कितना लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें-चौबीस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

कब्ज से मिलेगी राहत

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अक्सर कब्ज की शिकायत देखने को मिलती है। ऐसे में पेट के लिए रागी का सेवन फायदेमंद होता है। रागी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

कैल्शियम की कमी दूर करें

महिलाओं को प्रेगनेंसी के समय अच्छी मात्रा में कैल्शियम की जरूरत होती है। क्योंकि कैल्शियम भरपूर होने से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही तरीके के होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही हड्डियां और मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

खून की कमी दूर करें

महिलाओं में अक्सर खून की कमी देखी जाती है, खासकर की प्रेगनेंसी के समय में, तो ऐसे में आयरन से भरपूर रागी का सेवन करना लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें-तेईस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

स्तनपान के लिए दूध की मात्रा बढ़ाए

रागी के सेवन से महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद मिलती है। जो महिलाएं बच्चों को स्तनपान कराती हैं उन्हें रागी का सेवन जरूर करना चहिए।

वजन कंट्रोल करने मदद मिलती है

प्रेगनेंसी की समय अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, लेकिन रागी में पाए जाने वाला फाइबर वजन कंट्रोल करने म मदद करता है।

इसे भी पढ़ें-बाईस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

कहा जाता है कि महिलाओं को गर्भावस्था के समय अपने खाने पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसलिए गर्भावस्था में रागी के सेवन से पहले सलाह जरूर लें।

Read More Article On Pregnancy In Hindi