चौबीस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

by Darshana Bhawsar
Pregancy

चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था में गर्भवती का पेट और भी अधिक दिखने लगता है और चौबीस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में सबसे बड़ा परिवर्तन तो यही है। इसके अलावा भी कई अन्य परिवर्तन है जो इस दौरान होते हैं जिसमें गर्भवती स्वयं को असहज महसूस करती हैं।

आज हम यहाँ जानेंगे चौबीस सप्ताह की गर्भस्थ के दौरान आने वाले परिवर्तन के बारे में:

गर्भवस्था का छठवां महीना इस दौरान खत्‍म होने वाला होता हैं। गर्भवती गर्भवस्था की पहली और दूसरी दोनों तिमाही से अवगत हो जाती हैं। इस दौरान गर्भवती को कई साडी चीज़ें समझ आने लगती हैं। इस दौरान अधिकतर गर्भवती बढ़ते हव वजन और बड़े हुए पेट की वजह से परेशान रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: पच्चीस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन:

गर्भवती महिला के शरीर में परिवर्तन:

  1. अभी प्रसव की तारिख चार महीने और दूर होती है लेकिन शरीर अभी से ही प्रसव के लिए तैयार होने लगता है। जैसे कि इस दौरान ब्रेस्‍ट में दूध बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है इसे कोलोस्‍ट्रम के नाम से जाना जाता हैं। लेकिन कुछ स्थिति में महिलाओं को प्रसव के बाद भी कोलोस्‍ट्रम नहीं बनता है लेकिन इस बात से घबराना नहीं चाहिए।
  • इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं को ब्रैक्‍सटन हिक्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन होता है जिसे एक प्रकार का नकली लेबर पेन भी कहते है। कई बार महिलाएँ इसे असली समझ लेती हैं लेकिन इस असली लेबर पेन न समझें। इस दौरान दर्द नहीं होता है लेकिन गर्भाशय दबने जैसा महसूस होता है। अगर ऐसा बार बार हो रहा है डॉक्‍टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: उन्नीस सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

आपके बच्‍चे का विकास:

  1. चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में एक परिवर्तन यह भी है इस दौरान शिशु लगभग 600 ग्राम का होता है। शिशु की लम्बाई लगभग 11.8 इंच के आस पास होती है और शिशु का आकार लगभग एक भुट्टे के बराबर होता है। अभी शिशु के बाल सफेद रंग के होते है क्‍योंकि अभी बालों को काला रंग देने वाला पिगमेंट नहीं बना होता है।
  • अभी शिशु के त्‍वचा के नीचे फैट की भी परत नहीं बनती है। इसका मतलब कि श्हिशु की त्‍वचा पारदर्शी होती है इस दौरान शिशु के अंदरूनी अंग भी देखे जा सकते हैं। इस दौरान शिशु के दिमाग का विकास भी तेजी से होता है।

गर्भवस्था के 24वें सप्‍ताह के लक्षण:

चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में हम इस सप्ताह के लक्षण भी देखेंगे। इस दौरान शरीर में दर्द बना रहता है और पैरों में भी ऐंठन रहती है। इसके अलावा कुछ और सामान्‍य लक्षण हैं जैसे:

इसे भी पढे़ं: सत्रह सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

हाथों और पैरों में सूजन:

चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में यह भी शामिल है इस दौरान हाथों एवं पैरों दोनों में ही सूजन का आना संभव है। इससे बचने के लिए गर्भवती को धीरे धीरे वॉक करना चाहिए साथ ही साथ पानी भी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।

पेट पर निशान:

जैसे जैसे शिशु का आकार बढेगा वैसे ही वैसे गर्भवती के पेट का आकार भी बढ़ने लगता है। गर्भवती चाहकर भी इसे नहीं छुपा सकती। इसके कारण पेट पर खिचाव के निशान बन जाते हैं जो बाद तक रहते हैं। इनमें कई बार खुजली भी होती है अत्यधिक खिजली हो तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

इसे भी पढ़ें: जानिए तीसरे महीने की गर्भावस्था में शिशु कैसे होता है विकसित

कमर में दर्द:

इस दौरान गर्भवती का वजन बढ़ता है। और यह सीधा असर कमर करता है। इसकी वजह से ही कमर कई बार कमर में तेज़ दर्द भी होता है। इससे बचने के लिए  हल्का व्यायाम करें, टहलें, सोते समय तकिये का सहारा लें इत्यादि।

रूखी त्‍वचा और आंखों में खुजली:

इस दौरान गर्भवती की त्वचा रूखी हो जाती है इस कारण से त्वचा में खुजली होने लगती है। कभी-कभी गर्भवती की हथेलियां और पैरों के तलवों में अत्यधिक खुजाल होती है। इससे बचने के लिए मॉइश्‍चराइजर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं इससे त्वचा शुष्क नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: ग्यारहवें सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन

चौबीस सप्ताह की गर्भवस्था के दौरान आने वाले परिवर्तन में ये सभी परिवर्तन शामिल है। जिससे महिलाएँ कई बार असहज महसूस करती हैं इस दौरान गर्भवती को अपना ध्यान रखने की बहुत जरुरत होती है।