रिलेशनशिप में झगड़े को खत्म करने के लिए अपनाए यह तरीके, बढ़ेगा प्यार

by Mahima

नई दिल्ली। आजकल एक रिलेशनशिप में झगड़ा होना आम बात है। आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर दो लोग आपस में झगड़ते दिखाई देते हैं। चाहे वो घर पर मम्मी-पापा का झगड़ा हो या फिर, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का। कभी-कभी तो झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि, सिचुएशन संभल ही नहीं पाती। आखिर ऐसे में इन झगड़ो को कैसे हैंडल किया जाए?

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप बाद ऐसी हो जाती है लड़को की जिंदगी

झगड़ो को इस तरह करें हैंडल

ब्रेक लें

कई बार दो लोगों के बीच में ऐसी स्थिति बन जाती है कि हर एक बात पर उनके बीच झगड़े होने लगते हैं। ना ही लड़की अपने पार्टनर की बात समझ पाती है, और ना ही लड़का। ऐसी सिचुएशन को हैंडल करने के लिए ब्रेक लेना बेहतर होता है। क्लीनिकल काउंसलर के मुताबिक महज 30 सेकेंड का ब्रेक भी आपके झगड़े रोक सकता है। ब्रेक लेने से झगड़े का बटन रीसेट हो जाता है। ऐसा करने से झगड़े की वजह अपने आप फीकी पड़ जाती है। जिससे झगड़े होने की संभावना कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में ऐसे एन्जॉय करें डेट, लड़की बन जाएगी आपकी फैन

हाथ थामें

जब भी झगड़ा हद से ज्यादा बढ़ जाए तो स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कुछ देर तक शांत रहे। इसके बाद अपने पार्टनर का हाथ थाम लें। मैरिज एंड फैमिली थैरेपिस्ट मेलोडी ब्रूक कहती हैं कि कई बार झगड़ा बिन वजह बढ़ता जाता है। समझ ही नहीं आता कि उसे रोका कैसे जाए। ऐसी सिचुएश में कुछ न कहें। अपनी पत्नी का हाथ थाम लें। इससे उसे लगेगा कि आप उसकी केयर करते हैं। इस तरह झगड़ा वहीं थम जाता है।

सवाल कम करें

झगड़ों में अकसर पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। एक-दूसरे से सवाल पर सवाल पूछते रहते हैं। यकीन मानिए इस तरह के सवालों से कोई फायदा नहीं होने वाला। इसके उलट आप दोनों के दांपत्य जीवन में कलेश और भी ज्यादा बढ़ जाना है। ऐसी स्थिति से बचना है, तो बेहतर है कि सवालों की झड़ी न लगाएं।