जानिए पीरियड्स में सेक्स करने के फायदे और नुकसान

by Darshana Bhawsar
periods

अधिकतर लोगों के मन में पीरियड सेक्स या पीरियड के दौरान सेक्स को लेकर काफी सवाल होते हैं लेकिन उन्हें उन सवालों के जबाब आसानी से नहीं मिलते। तो यहाँ आज हम बात करने वाले हैं इसी के ऊपर कि पीरियड सेक्स क्या है इसके क्या फायदे हैं क्या नुक्सान हैं इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए सब कुछ। इसके बारे में पूर्ण जानकारी होना बहुत ही ज्यादा जरुरी है। वैसे तो पीरियड्स के दौरान सेक्स के फायदे भी हैं और नुक्सान भी हैं। वैसे इस दौरान सेक्स किया जा सकता है यह आप दोनों पार्टनर्स पर निर्भर करता है कि आप सेक्स करना चाहते हैं या नहीं।

sex

सुबह की शुरुआत करें पानी में भीगी किशमिश के साथ, जानें इसके लाभ ?

क्या है पीरियड सेक्स?:

पीरियड्स सेक्स का मतलब है जब पीरियड्स के दौरान यौन सम्बन्ध बनाये जाते हैं। इस दौरान यौन सम्बन्ध बनाना सुरक्षित होता है लेकिन कुछ लोग इस समय पर सेक्स करना पसंद नहीं  करते तो आप और आपके पार्टनर पहले इस बारे में अच्छे से सलाह कर लें कि वाकई आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहते हैं।

जलन की समस्या से बचने के लिए इस तरह करें अपनी आँखों की देखभाल

पीरियड्स  के दौरान सेक्स के फायदे:

पीरियड्स के दौरान सेक्स के कई फायदे हैं जैसे:

  1. इस दौरान सेक्स करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
  2. तनाव से मुक्ति  मिलती है।
  3. इस दौरान रक्त एक प्राकृतिक लुब्रिकेंट की तरह कार्य करता है जिससे सेक्स करने में आसानी होती है।
  4. पीरियड्स के दौरान महिलाएं चिडचिडी हो जाती हैं और अगर इस दौरान वे सेक्स करती हैं तो चिडचिडापन दूर होता है।
  5. इससे मासिक धर्म नियमित होते हैं।
SEXX

हार्ट अटैक ही नहीं इन कारणों से भी उठता है सीने में दर्द

पीरियड्स  के दौरान सेक्स के नुकसान:

  1. जैसे पीरियड्स के दौरान सेक्स के फायदे हैं वैसे ही इसके नुकसान भी हैं जैसे:
  • अगर पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जाता है तो रक्त प्रवाह बहुत ही तेज़ हो जाता है। और इसलिए कभी-कभी पुरुष पीरियड्स के दौरान सेक्स करना पसंद नहीं करते उन्हें ऐसा करना सुरक्षित नहीं लगता।
  • एसटीआई का खतरा भी पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से बढ़ जाता है।
  • पीरियड्स के दौरान रक्त में कई सारे कीटाणु होते हैं जिससे आपके पार्टनर को खतरा हो सकता है।
  • इस दौरान सेक्स करने से आपके पार्टनर और आपको दुर्गन्ध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान रक्त से बदबू उत्पन्न होती है।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर क्या सावधानी बरती जाना चाहिए:

पेट में हो रही है गैस की समस्या तो इन चीजों का करें सेवन, मिलेगी राहत

पीरियड्स के दौरान अगर आपका सेक्स करने का मन है तो कई सारी बातों का आपको ध्यान रखना होता है।

  1. इस समय पुरुषों को कंडोम का प्रयोग करना चाहिए जिससे कि इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाये।
  2. सेक्स करने के तुरंत बाद ही आप नहा लें जिससे कि अगर रक्त के जरिये कोई कीटाणु आपके और आपके पार्टनर के शरीर में लगे हों वो धुल जायें।
  3. सेक्स के पहले योनी को अच्छे से साफ़ कर लें।
SEX

जानें क्या है इंसुलिन इंजेक्शन लेने का सही तरीका

तो इस प्रकार से आप सावधानी बरतें जिससे कि आप और आपका पार्टनर सुरक्षित रह सकें और आप सेक्स को एन्जॉय भी कर सकें। यह बहुत ही आवश्यक है।