आपकी आंखों को खराब कर सकते हैं कॉन्ट्रेक्ट लैंस

by Mahima
lens

कॉन्ट्रेक्ट लैंस जिसे कोई स्टाइल के लिए इस्तेमाल करता है, तो कोई आंखों की आई साइड के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इन लैंस से आपकी आंखें खराब भी हो सकती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे की लैंस के इस्तेमाल से आपकी आंखों को कितना नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मीठी नीम का ये उपचार आपकी आंखों का करेगा इलाज, पढ़ें यहां

नमक के कारण सूखापन

कॉन्‍टेक्‍ट लैंस पहनने वाले कई लोग अकसर दिन खत्‍म होते-होते आंखों में रुखापन होने की शिकायत करते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि कॉन्‍टेक्‍ट लैंस वास्‍तव में रूखे यानी ड्राई होते हैं। आंखों के कुदरती आंसुओं के कारण लैंस पूरा दिन नमक के संपर्क में रहते हैं। जैसे-जैसे आंसु कुदरती रूप से आंखों से बाहर आता है, कुछ नमक लैंस पर लगा रह जाता है। यह नमकीन तत्‍व आंखों के लिए अच्‍छा होता है, लेकिन बहुत ज्‍यादा नमक नहीं।

इसे भी पढ़ें: आंखों के फड़कने के पीछे क्या है राज

रोने से नमक जाता है

जी, यह बात सही है कि आंसुओं में नमक होता है, लेकिन यह बात जानकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। रोने के दौरान आपकी आंखों से जो आंसु निकलते हैं, वे वास्‍तव में आंख में रहने वाले आंसुओं की अपेक्षा कम नमकीन होते हैं। इसलिए जब आप रोते हैं, तो आप आंख की पुतली में नमक के संतुलन पर असर डालते हैं। रोने के बाद आपके कॉन्‍टेक्‍ट लैंस उतने नमकीन नहीं रहते, जिससे आपको अजीब लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: आसान एक्सरसाइज द्वारा घर बैठे बढ़ाये आंखों की रोशनी

नयी तकनीक के लैंस दिलायें छुटकारा

तकलीफ की शिकायतों के बाद शोधकर्ताओं ने एक दशक तक शोध किया। इसके बाद एक कंपनी ने अधिक उन्‍नत किस्‍म का लैंस बनाने का दावा किया। यह लैंस अपनी तरह का पहला लैंस है, जिसे तीन परतों से बनाया गया। सिलिकॉन हायड्रोजैल की बीच वाली परत के आगे-पीछे हायड्रोफिलिक सरफेस जैल लगाया गया है। यह परंपरागत एक परत वाले लैंस के मुकाबले अधिक घुलनशील है। इन लेयर्स के जुड़ने से पु‍तलियों को पहले की अपेक्षा अधिक नमी मिलती है। और इसके साथ ही वे पतले और अधिक कारगर बने रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने के आसान और कारगर उपाए