सेक्स करने के तुरंत बाद पुरुष क्यों पसंद करते हैं सोना

by Mahima
young couple sleeping on the bed

अधिकाशतः देखा गया है की पुरुष सेक्स के बाद तुरंत सोना पसंद करते है और यह उनके पार्टनर को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता | ऐसी अवस्था में कई स्त्रियां समझती हैं कि उनके पुरुष का आकर्षण उनके प्रति ख़त्म हो गया है जिसके वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगते हैं | इस बात को समझने के लिए स्त्रियों को यह बात जानना बहुत जरुरी है कि ऐसे कौन से कारक है जो पुरुषों को सेक्स करने के बाद जल्दी सोने के लिए जिम्मेदार होते हैं :

इसे भी पढ़ें:किस उम्र की महिलाएं सेक्स को सबसे अधिक एंजॉय करती हैं

सेक्स के दौरान हमारा पूरा शरीर रिलेक्स अवस्था में रहता है। दिमाग की सारे चिंताएं कुछ समय के लिए दूर हो जाती हैं।और वैज्ञानिक दृस्टि से अच्छी नींद के लिए मस्तिष्क का रिलैक्स अवस्था में रहना बहुत जरुरी होता है। अत: रिलेक्स अवस्था में आते ही पुरुष सो जाते हैं।

हार्मोनल परिवर्तन: हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाने के लिए सेक्स जिम्मेदार होता है। यह “लव हार्मोन” के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, सेक्स कोर्टिसोल के उत्पादन को कम करने में मदद करता है, जो हमें तनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब इस तरह के परिवर्तन होते हैं, तो हमारे शरीर को आराम मिलता है, और यह सोने के प्रति प्रोत्साहित करता है।

इसे भी पढ़ें: सेक्स लाइफ में नया जोश भरती है ये एक्सरसाइज

आर्गेज्म के समय पुरुषों की सारी एनर्जी बाहर निकल जाती है तो ऐसे में शरीर में थकना होना लाजिमी है। ऐसा माना जाता है कि आर्गेज्म के तुरंत बाद शरीर में एनर्जी नहीं बचती है और इसीलिए पुरुष तुरंत सोना पसंद करते हैं।

सामान्यत: सेक्स रात के समय किया जाता है वो भी थका देने वाले तरीके से, जिसका मतलब साफ़ होता है कि इसके बाद अब सोने की तैयारी होनी चाहिए। दिनभर की थकान दूर करने में यौन संबंध की बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। लिहाजा सेक्स संबंध बनाने के बाद पुरुष नींद की आगोश में जाना अधिक पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स, शिशु के लिए किस हद तक सुरक्षित है ?

सेक्स और क्लाइमैक्स के बाद मांसपेशियों में एनर्जी-प्रोड्यूसिंग ग्लाइकोजन निकलना कम हो जाता है। चूंकि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में मसल मास कम होता है इसलिए उन्हें सेक्स के बाद आलस्य और निष्क्रियता कम महसूस होती है जबकि पुरुषों को अधिक आलस महसूस होने के कारण वह सो जाते हैं।

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी