किस उम्र की महिलाएं सेक्स को सबसे अधिक एंजॉय करती हैं

by Mahima
sex life

सेक्स जैसे विषय को लेकर लोगो की राय हमेशा से ही अलग- अलग रही है।सेक्स द्वारा आप न केवल किसी व्यक्ति से शारीरिक रूप से जुड़ते हैं बल्कि आप मानसिक रूप से भी जुड़ते हैं। यही कारण होता है जो दो व्यक्तियों को एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जोड़ता है। देखा जाये तो शारीरिक सम्बन्ध बनाने की कोई सीमा नहीं होती है परन्तु कई शोधों के मुताबिक विभिन्न उम्र में सेक्स करने के सुखद अनुभव अलग- अलग होते है। इन सबके बीच में इस सवाल भी अहम् भूमिका है कि किस उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा सेक्स का आनंद लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: सेक्स लाइफ में नया जोश भरती है ये एक्सरसाइज

अधिकांश लोगो का मानना है कि ट्वेंटीज में सबसे ज्यादा सेक्स करने की चाहत होती है परन्तु यह धारणा काफी हद तक ठीक नहीं है। कई शोधों के अनुसार महिलाओं की सेक्स इच्छा 35 से 40 के बीच की उम्र में पीक पर होती है। सर्वें में 17 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने माना कि 35 से 40 की उम्र में उन्होंने सेक्स को सबसे ज्यादा एन्जॉय किया। नए अध्ययनों से पता चला है कि 30 के दशक और 40 के दशक की शुरुआत में महिलाएं, युवा महिलाओं की तुलना में काफी अधिक यौन संबंध बनाने की इक्छा रखती हैं। वह महिलाएं जो 27 से 45 वर्ष की उम्र की होती हैं वह 26 वर्ष से 18 वर्ष की महिलाओं की तुलना में न केवल अधिक यौन कल्पनाएं करती हैं, बल्कि अधिक सेक्स भी करती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स, शिशु के लिए किस हद तक सुरक्षित है ?

नेशनल सर्वे ऑफ सेक्शुअल हेल्थ एंड बिहेवियर के मुताबिक, महिलाएं जैसे जैसे उम्र में बढ़ती हैं उनके ओर्गास्म तक पहुंचने की सम्भाबना भी उतनी ही अधिक हो जाती है। क्योंकि उम्र बढ़ने पर आप यह जानने और समझने योग्य हो चुकी होती हैं किस प्रकार से किया सम्भोग आपको आपके ओर्गास्म तक पहुंचाने में मददगार होता है। पुरुषों में स्खलन एक यांत्रिक प्रक्रिया से अधिक और कुछ नहीं परन्तु महिलाओं को अपने चरम सीमा तक पहुंचने के लिए अपने दिमाग का इस्तेमाल करना होता है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में कैसे रखें अपने शिशु का ध्यान, पढ़ें यहां

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी