सेक्स लाइफ में नया जोश भरती है ये एक्सरसाइज

by Mahima

आज की बिजी लाइफ में लोग काफी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसका असर सिर्फ मानसिक स्थिति पर नहीं बल्कि शारीरिक भी दिखाई देता है। बल्कि इससे अधिकांश लोगों की सेक्स लाइफ भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। हालांकि खानपान और लाइफ स्टाइल में बदलाव के साथ-साथ एक्सरसाइज की मदद से तन-मन और अंतरंग रिश्ते को हेल्दी बनाया जा सकता है। खासकर अगर आपकी सेक्स लाइफ में कोई रोमांच नहीं है तो इसे फिर से बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए आप पेल्विक एरिया के लिए खास एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं जो आपकी सेक्स लाइफ में नया जोश भरने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स, शिशु के लिए किस हद तक सुरक्षित है ?

दरअसल, कीगल एक्सरसाइज व्यक्ति के पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करती है और सेक्स लाइफ को बेहतर बनाती है। इस एक्सरसाइज की खोज का सारा श्रेय डॉक्टर अर्नाल्ड कीगल को जाता है। यह एक्सरसाइज पुरुषों की समय से पूर्व स्खलन की समस्या को कम करती है और महिलाओं के जननांगों के पास की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में कैसे रखें अपने शिशु का ध्यान, पढ़ें यहां

चलिए जानते हैं कीगल एक्सरसाइज से होने वाले सेहतमंद फायदे

जननांगों के लिए बेस्ट है कीगल एक्सरसाइज

जननांगों की एक्सरसाइज को कीगल एक्सरसाइज कहते हैं। यह मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करती है और जननांगों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यह एक्सरसाइज महिलाओं और पुरुषों दोनों की यौन प्रतिक्रियाओं में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक्सरसाइज उत्तेजना और ऑर्गेज्म को बढ़ाने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के शुरूआती तीन महीनों में किन बातों का रखें ध्यान

  • सेक्स लाइफ को बेहतर बनाए
  • स्तंभन दोष से दिलाए निजात
  • पूर्व स्खलन की समस्या में फायदेमंद
  • आज की बिजी लाइफ में लोग काफी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसका असर सिर्फ मानसिक स्थिति पर नहीं बल्कि शारीरिक भी दिखाई देता है।मूत्र असंयम की समस्‍या से राहत