जिन लोगों को आलस्य अधिक आता है उन्हें क्या करना चाहिए?

by Naina Chauhan
laziness

कुछ लोग बहुत ही आलसी होते हैं। उन्हें आलस बहुत अधिक आता है। ऐसे लोगों का चेहरा हमेशा मुरझाया -मुरझाया रहता है।ऐसे लगता है मानो लगातार न जाने कितने दिनों से काम कर रहे हैं और सोने का समय ही ना मिला हो।

इसे भी पढ़ें: गोमुखासन से गठिया को कहिए ना

इसके कई कारण हो सकते हैं –

laziness

हो सकता है कि उन्हें रात में अच्छी तरह से नींद ना आती हो।

ऐसे लोग किसी बीमारी से ग्रसित भी हो सकते हैं।

अधिक खाना भी आलस्य का एक मुख्य कारण हो सकता है।

जब हम अपने खाने में अनाज की मात्रा अधिक लेते हैं तो भी आलस्य बहुत अधिक आता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

आलस्य का एक अन्य कारण शरीर में खून की कमी भी हो सकता है।

laziness

मांसपेशियों में कमजोरी व खून की कमी के कारण भी आदमी बहुत ही जल्दी थकान महसूस करता है और उसे आलस्य छाया रहता है

अत्यधिक मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग आलस्य का कारण बन सकता है।

कुछ लोगों को लंबे समय तक कब्ज रहती है वह भी आलस्य से सबसे बड़ी दुश्मन है। इस प्रकार से इसका कोई निश्चित कारण नहीं है।

इसके अनेकों कारण हो सकते हैं परंतु आलस्य को दूर करने के लिए क्या करें आइए हम जानते हैं

रात्रि में पर्याप्त नींद लें।

रात को सही समय पर सो जाएं और प्रातकाल सूर्य उदय होने से पहले उठ जाएं।

दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के पश्चात स्नान इत्यादि अवश्य करें।

इसे भी पढ़ें: धनुरासन क्या है और उसके लाभ

एक साथ बहुत सारा खाना ना खाएं।

अपने भोजन में अनाज की मात्रा कम करें।

प्रातः काल F अवश्य करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए कब्ज ना रहने दें।

इसे भी पढ़ें: किस प्रकार से करें पद्मासन योग

अधिक देर तक लैपटॉप या मोबाइल का प्रयोग ना करें।

तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

laziness

अगर खून की कमी है तो उसे दूर करने के लिए रोजाना ताजे फल, सलाद, जूस इत्यादि पिए।

इस प्रकार से अगर हम अपने लाइफ स्टाइल को बदलकर अच्छा खानपान लेते हैं तो हम आलस्य को अपने से कोसों मील दूर कर सकते हैं।