तिल के हैरान कर देने वाले फायदे

by Naina Chauhan
sesame seed

हर घर में तिल का इस्तेमाल तो होता ही है। खासतौर पर मीठी चीजों में! सर्दियों के मैसम में गुड के साथ इसका स्वाद और भी पसंद आता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: कीवी खाने के फायदे

सफेद तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। अपनी इसी खूबी की वजह से ही यह शरीर को लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम करता है। इसके अलावा भी तिल के कई फायदे हैं जानकर हैरान हो जाएंगे आप:

इसे भी पढ़ें: गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पीने के फायदे

1.तनाव को कम करने में मददगार – 

तिल में विटामिन और कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मददगार हैं।

2. मांसपेशि‍यों के लिए फायदेमंद –

तिल में कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम पाए जाते हैं जो शरीर की मांसपेशि‍यों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट में होने वाली जलन से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खे

3. हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार –

अक्सर बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने के ले लोग अलग-अलग तरह की चीजे देखते है, लेकिन इसके लिए तिल बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद –

तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय

5. कब्ज से राहत दिलाए तिल –

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती हो, तो तिल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसके लिए   एक चम्मच तिल को देसी घी में मिलाएं और इसे दिन में 2-3 बार खाएं।