प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए सही टिप्स

by Naina Chauhan
pregnancy

हमारे शरीर की देखभाल हमारे लिए सबसे पहले होती है। पर बात एक महिला के शरीर की करें तो  उसमें काफी बदलाब आते हैं। वहीं जब जो प्रेग्नेंट होती है तो महिला के शरीर में बहुत फर्क होता है। अक्सर देखा गया है कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में स्ट्रेच मार्क्स देखे जाते हैं। जो बहुत ही भद्दे और बेकार लगते हैं। ये ना सिर्फ महिलाओं की पर्सनेलिटी खराब करते हैं बल्कि पेट की शोभा भी बिगाड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है टीकाकरण ?

इससे निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के नुस्खे ट्राई करती हैं। लेकिन कोई राहत नहीं मिलती। प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं अपने बढ़े हुए वजन को लेकर भी टेंशन में आ जाती हैं। पर इन सभी समस्याओं को आप चाहें तो आसानी से खत्म कर सकती हैं। पर अहर आप अपने शरीर के लिए सोच रहें हैं तो इसके लिए जरूरी है खुद के लिए थोड़ा समय निकालने की। सही त्वचा पाने के लिए जरूरी है व्यायाम व कुछ आसान उपायों को करने की। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिससे आप प्रेग्नेंसी के बाद अपनी ढीली स्किन से छुटकारा पा सकती हैं।

प्रोटीन खाएं-

pregnancy

महिलाओं की जिदंगी में एक समय ऐसा आता है जब वो हेल्दी फूड खाना बंद कर देती है।  उस समय प्रोटीन डाइट लेना सेहत के लिए सबसे ज्यादा अच्छा होता है। साथ ही ये बढ़ी हुई पेटी की चर्बी से भी निजात दिलाता है। यदि आपको डिलीवरी के बाद त्वचा में कसाव लाना होता हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के दौरान ब्रेस्ट कम्प्रेशन के लाभ

मसाज करें

pregnancy

डिलीवरी के बाद मसाज करते समय एक बार अपने डॉक्टर से आवश्य पूछना चाहिए| क्योंकि कई बार तांको की वजह से डॉक्टर आपको मसाज के लिए मना कर देते हैं| पर अगर आप चाहते हैं की आप अपनी इस समस्या का समाधान करें तो आपके लिए जरुरी हैं की आप डॉक्टर से राय लेकर किसी भी प्राकृतिक आयल से अपनी त्वचा की मसाज कर सकते हैं

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बनाएं रंगोली के यह बेस्ट डिजाइन

एक्सरसाज करें 

exercise

हर महिला को डिलीवरी  के बाजद व्यायाम  करना चाहिए पर सबसे पहले अपने डॉक्टर  से सलाह लें।  वहीं अगर आपका ऑपरेशन हुआ है तो घाव भरने तक व्यायाम नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली डायबिटीज रोगी खाएं जमकर मिठाई, नहीं बढ़ेगी शुगर!

बच्चे को पिलाएं दूध

pregnancy

स्तनपान आपको अपना पुराना फिगर हासिल करने में मदद करता है। यह धारणा बिल्कुल गलत है कि स्तनपान से आपके शरीर पर असर होगा। गर्भावस्था के दौरान जैसे-जैसे शिशु का विकास होता है गर्भाशय फैलने लगता है जिससे त्वचा फैलती है। स्तनपान कराने से शरीर में ऑक्सीटोसीन नामक हार्मोंन बनता है जिससे गर्भाशय सिकुड़ता और वह गर्भावस्था के पहले के आकार में आ जाता है और आपको पहली जैसी त्वचा पाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इन लक्षणों के कारण आप हो सकते हैं मोतियाबिंद के शिकार

 मल्टीविटामिन

pregnancy

डॉक्टर की सलाह से आप मल्टीविटामिन दवाएं भी ले सकती हैं जैसे विटामिन ए, विटामिन सी व विटामिन ई।  जिससे त्वचा में कसाव आता है।

खाने का ध्यान

pregnancy

गर्भावस्था के बाद अपनी आहार योजना में पोषक तत्‍वों को शामिल करें। खाने में फाइबर युक्त आहार व प्रोटीन से भरपूर ची चीजें खाएं। ताजे फल व हरी सब्जियां आपको चुस्त दुरुस्त रखेंगे। लो फैट वाले डेयरी उत्पाद का प्रयोग करें। शाम के समय स्नैक्स का चुनाव करते हुए सावधानी बरतें। इस बात का खयाल रखें कि जो आहार आप ले रही हैं वो फैट फ्री हो। पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं इसे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर से फैट व टॉक्सीन आसानी से बाहर निकलेंगे।