पिम्पल्स के दाग से हैं परेशान, अल्टरनेट डे अपनाएं ये उपाय

by Naina Chauhan
pimple

हर किसी को साफ और सुंगर चेहरा पसंद होता है।  इसलिए चेहरे से पिम्पल्स के दाग हटाने के लिए दवा या क्रीम से ज्यादा कारगर ये घरेलू उपाय। जिसके लिए आप नारियल तेल, संतरे का छिलका और बेसन से बनने वाले फेस पैक अपने चेहरे के दाग हटाने के लिए अपना सकते है। पिम्पल्स के दाग हटाने के लिए इन होम मेड फेस पैक को अल्टरनेट डे पर इस्तेमाल करना चाहिए। पिम्पल्स के दाग हटाने के उपाय बहुत सरल हैं ये घरेलू उपाय।

इसे भी पढ़ें: हल्दी वाला दूध किस प्रकार आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से बचता है

बेसन से पिम्पल्स के दाग हटाएं- 
Besan

हर किचन में आसानी से मिल जाने वाला बेसन त्वचा के लिए अच्छा होता है। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलती है। साथ ही पिम्पल्स के दाग़-धब्बों को भी कम करता है।

 बेसन का उपयोग कैसे करें-

इसे भी पढ़ें: तुलसी के फायदे

सबसे पहले आपको एक चम्मच बेसन में गुलाब जल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे और मुंहासे के दाग में ठीक से लगा लें। जब यह फेस पैक चेहरे पर सूख जाए तो साफ पानी से हल्के-हल्के मालिस के साथ साफ कर दें। इसे आप सप्ताह में दो बार लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

नारियल तेल से दूर होते हैं पिम्पल्स के दाग-

coconut oil

नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन केयर टिप्स में सबसे ज्यादा होता है। नारियल तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों वाला होता है। विटामिन ई और के होने के कारण नारियल तेल त्वचा के निखार में भी मददगार होता है।

कैसे करें उपयोग-

इसके लिए रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना नारियल तेल अपने चेहरे में लगाना है। आप शरीर के अन्य हिस्सों में मुंहासे के दाग हटाने के लिए नारियल तेल को लगा सकते हैं। सुबह उठने के बाद नींबू के रस के साथ चेहरे की स्किन साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि