तुलसी के फायदे

by Naina Chauhan
tulsi

हर घर में पाई जाने वाली तुलसी को हमारे देश में एक पवित्र पौधा माना जाता है और देवी की तरह इसकी पूजा की जाती है। धार्मिक महत्व के साथ – साथ तुलसी स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद में तुलसी का उपयोग औषधियाँ बनाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही तुलसी हमारे शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक का काम करती है! आइए जानते हैं तुलसी के लाभ..

tulsi

Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज

1.रोज सुबह खाली पेट तुलसी की 5 पत्तियों को खाने से कैंसर की कोशिकाएं शरीर में बढ़ नहीं पाती | इसके साथ ही तुलसी ब्लड शुगर को कम करती है, जिससे डायबटीज कंट्रोल रहती है|

2. दस्त होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें शहद व जीरा पाउडर मिलाएं, अब इसे मरीज को हर 2 घंटे में दें| बहुत आराम पाएंगे|

स्तनों के नीचे पड़ने वाले चकत्तों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार

3. गठिया दूर करने के लिए तुलसी की जड़, पत्ते, डंठल, मंजरी और बीज बराबर मात्रा में लेकर कूट लें,  फिर इसे छानकर पुराने गुड़ के साथ मिला लें और बकरी के दूध के साथ सुबह -शाम सेवन करें।

4. आंखों की समस्याओं से राहत पाने के लिए श्यामा तुलसी का रस रोजाना रात को सोते समय दो बूंद आंखों में डालकर सोएं।

इसे भी पढ़ें: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए वरदान है विटामिन E के कैप्सूल्स

5. कान की समस्या जैसे कान बहना, दर्द होना और कम सुनाई देना आदि में तुलसी बहुत ही फायदेमंद होती है। तुलसी के रस में कपूर मिलाकर उसे हल्का गर्म करके कान में डालने से दर्द ठीक हो जाता है।

6. शरीर के जलने पर तुलसी का रस व नारियल तेल फेंटकर लगाने से जलन दूर होगी, जख्म भी ठीक होंगे व जख्म का निशान भी गायब हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये काम करने से आती है घर में सुख समृद्धि

7. इसके अलावा तुलसी बालों के लिए भी अच्छी होती है, इससे आपके बालोंकी जड़ो में खुजली नहीं होती और बाल झड़ने की समस्या हल होती है|

तुलसी का एक छोटा सा पत्ता बहुत लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़ें: इस डांस को करने से सिर्फ 10 मिनट में घटती है इतनी कैलोरी